1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. bridge collapsed in Bihar

बिहार में लोहे का पुल टूटा, ट्रैक्टर, ऑटो और बाइक नदी में गिरे

Bihar
पटना। बिहार में जारी बारिश के बीच नदिया उफान पर हैं। इसी बीच, अररिया जिले के जोकीहाट में एक लोहे का पुल टूट गया। इससे नदी में कुछ वाहन भी गिर गए। 
 
जानकारी के मुताबिक जोकीहाट में बकरा नदी पर बने लोहे के पुल का एक हिस्सा टूट गया। अररिया के सर्किल ऑफिसर अशोक कुमार के मुताबिक इस हादसे में एक ट्रैक्टर, ऑटो और बाइक नदी में गिर गई। 
 
उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर और बाइक सवार को पानी से निकाला जा चुका है, वहीं ऑटो में सवार लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। एनडीआरएफ की टीम को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है। 
अगला लेख
शिवराज भरेंगे नए विमान में उड़ान, खरीदा 60 करोड़ का 7 सीटर प्लेन