Hanuman Chalisa

गुना एनकाउंटर के बाद एक्शन में सीएम शिवराज, पुलिस को दिए निर्देश

Updated: रविवार, 15 मई 2022 (09:10 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले में शनिवार तड़के शिकारियों की ओर से गई की गई गोलीबारी में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि दो हमलावर भी मारे गए। माना जा रहा है कि एक आरोपी पुलिसकर्मियों की जवाबी गोलीबारी में मारा गया है जबकि दूसरे को शनिवार शाम को पुलिस ने एक मुठभेड़ में ढेर किया है। गुना एनकाउंटर के बाद सीएम शिवराज एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पुलिस को अपराधियों को नेस्तनाबूद करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कानून व्यवस्था से चर्चा प्रारंभ की। 
 
उन्होंने कहा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है कानून व्यवस्था। पुलिस का कार्य है कि सभी नागरिकों के लिए शांति से जीने की व्यवस्था करें। सीएम ने कहा कि अपराधियों को नेस्तनाबूद किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शिकार करने वालों, अवैध शराब का कारोबार करने वालों को क्रश किया जाए।
 
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गुना की घटना से मैं बहुत बेचैन हूं। मेरा संकल्प है किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ा जाएगा। अपराध नियंत्रण की शीघ्र ही पुनः समीक्षा की जाएगी। पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के बाद एक उच्च स्तरीय बैठक की और जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को ‘शहीद का दर्जा’ देकर उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की सहायता और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।
 
उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचने में देरी के लिए ग्वालियर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अनिल शर्मा का तबादला भी कर दिया।
 
शर्मा की जगह नए आईजी नियुक्त किए गए डी श्रीनिवास वर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि सोनू और जिया खान नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चार अन्य अब भी फरार हैं और उनके पास मारे गए पुलिसकर्मियों की राइफल हैं।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जानिए पुलिस ने क्‍यों लिया यह एक्शन?

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे

अगला लेख