suvichar

जापान में CM मोहन यादव का जोरदार स्वागत, लगे जय श्री महाकाल के नारे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 जनवरी को सुबह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे।

Updated: मंगलवार, 28 जनवरी 2025 (08:43 IST)
- सीएम यादव को लगाया तिलक, भेंट की पारंपरिक तलवार
- सीएम यादव जीआईएस के लिए उद्योगपतियों और निवेशकों को करेंगे आमंत्रित
- मुख्य कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ होगी वन-टू-वन चर्चा
 
Mohan Yadav Japan Visit : मध्यप्रदेश के विजनरी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 जनवरी को सुबह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। उनका यहां प्रवासी भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया। प्रवासी भारतीयों ने उन्हें तिलक लगाया, साफा पहनाया और तलवार भेंट की। इस मौके पर सीएम यादव ने उन्हें तलवार की महत्व भी बताया। दूसरी ओर, प्रवासी भारतीयों ने जय श्री राम, जय महाकाल, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए।

गौरतलब है कि सीएम यादव ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट (GIS) के लिए जापान के उद्योगपतियों-निवेशकों को आमंत्रित करेंगे। अपनी चार दिन की यात्रा के दौरान वे जापान के कई शहरों में निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। वे निवेशकों को प्रदेश में निवेश करने के अवसरों के बारे में जानकारी देंगे। बता दें, जीआईएस 24-25 फरवरी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित की जाएगी।
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 जनवरी को इम्पीरियल होटल में फ्रेंडस ऑफ एमपी की जापान टीम से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे सुबह 9:15 बजे भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज से उनके निवास पर औपचारिक मुलाकात करेंगे। सीएम यादव सुबह 10:15 बजे एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क जाएंगे। यहां वे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करेंगे।

उसके बाद वे सुबह 11:30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो 'सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप : मध्यप्रदेश' में भाग लेंगे। यहां निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। वे यहां उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। दोपहर 3:30 बजे वे भारतीय राजदूत के निवास पर आयोजित भोज में शामिल होंगे।
 
फ्रेंड्स ऑफ एमपी से करेंगे चर्चा : 29 जनवरी को सीएम यादव इम्पीरियल होटल में ही उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग में शामिल होंगे।वे जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों से मुलाकात करेंगे। इनमें केदानरेन (जापान बिजनेस फेडरेशन), जेट्रो एचक्यू जैसे बड़े नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10:15 बजे टोक्यो स्थित ब्रिजस्टोन हेडक्वाटर्स पहुंचकर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे टोक्यो के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। दोपहर 2 बजे वे इम्पीरियल होटल में फ्रेंडस ऑफ एमपी के साथ चर्चा और लंच करेंगे।
 
साइट का जायजा लेंगे : सीएम यादव 30 जनवरी को सीएम यादव कोब और ओसाका का दौरा करेंगे। वे ओसाका से सुबह 4:30 बजे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से रवाना होंगे और सुबह 8:30 बजे कोबे पहुंचेंगे। यहां वे 'सिस्मेक्स' कंपनी के अधिकारियों से मिलकर उनकी साइट का दौरा करेंगे। कोबे से ओसाका के लिए यात्रा के बाद वे 'पैनासोनिक एनर्जी' के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। सीएम यादव ओसाका में इम्पीरियल होटल में दोपहर 3 बजे 'मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर' विषय पर आयोजित इंटरेक्टिव सेशन में शामिल होंगे।
 
कई जगहों का भ्रमण करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ यादव 31 जनवरी को सीएम यादव सुबह 6 से 7 बजे तक सरकारी अधिकारियों और उद्योगपतियों से मीटिंग करेंगे। वे ओसाका से सुबह 7 बजे रवाना होंगे और सुबह 8 बजे क्योटो आएंगे। यहां वे जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति को जानने के लिए कई जगहों का भ्रमण करेंगे। दोपहर 2 बजे सीएम यादव क्योटो से शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से रवाना होंगे। वे शाम 4:30 बजे टोक्यो पहुंचेंगे। 1 फरवरी को सीएम यादव सुबह 4:30 बजे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे से रवाना होकर शाम 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।
 
इन सेक्टर्स पर होगा सीएम का फोकस : जापान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने वाली पहलों पर फोकस करेंगे। वे कृषि, डेयरी- फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, 
आईटी-आईटीईएस-रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, शहरी-औद्योगिक बुनियादी ढांचे, एयरोस्पेस-रक्षा, सहित पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसरों की जानकारी देंगे. इस यात्रा के दौरान राज्य में पहले से ही काम कर रहीं जापानी कंपनियों के पदाधिकारी अपनी सफलता की कहानियां साझा करेंगे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: iPhone 18 Pro, Foldable iPhone, Apple Watch और AirPods पर बड़े ऐलान

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख