dharma sangrah
✕

CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कहा- भविष्य के मद्देनजर पूरी योजना के साथ हो रहा काम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोड चौड़ीकरण-रामघाट पर हुए कामों को देखा

Updated: शुक्रवार, 15 मई 2026 (17:09 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर उज्जैन में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रोड चौड़ीकरण और रामघाट पर हुए कामों को देखा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर हमारी सरकार पूरी योजना के साथ काम कर रही है। ये काम इस तरह किए जा रहे हैं कि भविष्य में शहर के साथ-साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिले। हम अपने सारे कामों पर बारीकी के साथ नजर रखे हुए हैं। 
 
विकास कार्यों के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि 30 जून तक क्षिप्रा-गंगा दशहरे के अवसर पर पूरे प्रदेश में एक साथ सामूहिक रूप से श्रमदान का संकल्प किया है। नदी, नहर, कूंए, बावड़ी, तालाब, लगभग सभी स्थानों पर जनभागीदारी से जल संरक्षण किया जाएगा। मुझे इस बात का संतोष है कि जल संरक्षण के काम को लेकर मध्यप्रदेश देश में नंबर वन है। इस मामले में मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है। मैं कल ही जल शक्ति मंत्रालय में इन आंकड़ों को देख रहा था। उम्मीद करेंगे कि हमारा ये क्रम बरकरार रहे। 
 
जल संरक्षण पर और अच्छा काम होगा-सीएम डॉ. यादव ने कहा कि जल ही जीवन है। जल संरक्षण के संकल्प के लिए ही सालों पहले से यहां रामघाट से क्षिप्रा परिक्रमा, गंगा दशहरा मनाने की परंपरा प्रारंभ की गई थी। मैं उम्मीद करता हूं कि इस साल निकलने वाली गंगा दशमी की परिक्रमा भी गौरव के साथ मनाई जाए। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर जल संरचनाओं पर काम कर रहे हैं। भविष्य में इस पर और अच्छे से काम होगा। 
 
बढ़ा रहे जनता की सुविधाएं-सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी तरह के काम करते हुए जनता की सुविधाओं को बढ़ा रहे हैं। हमारी सरकार सारी चीजों की मॉनिटरिंग भी कर रही है। हम कोशिश कर रहे हैं कि हमारे इन सारे निर्माण कार्यों का दूरगामी परिणाम हो। इन कामों से शहर और दर्शनार्थियों को लंबे समय तक लाभ मिले। उज्जैन ऐतिहासिक नगरी होने के साथ-साथ पौराणिक नगरी भी है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि यहां के जनप्रतिनिधि-जनता-प्रशासन सब मिलकर पूरी श्रद्धा के साथ काम कर रहे हैं। सरकार का मुखिया और यहां का विधायक होने के नाते मैं इसके लिए सबका अभिनंदन भी तरता हूं और गर्व भी करता हूं।

लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

अगला लेख