biodatamaker
✕

व्यापम मामले में नया मोड़, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को क्लीन चिट

Updated: शनिवार, 19 जनवरी 2019 (22:11 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के सबसे चर्चित व्यापम घोटाले में एक सनसनीखेज नया मोड़ आया है। इस मामले में सीबीआई ने बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को क्लीन चिट दे दी है।
 
सीबीआई ने कोर्ट में पेश अपनी चालान रिपोर्ट में लिखा है कि परिवहन मामले में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं है। सीबीआई की इस रिपोर्ट से एसटीएफ की उस जांच पर सवाल खड़े हो गए है जिसमें लक्ष्मीकांत शर्मा को दोषी ठहराया गया था। इसके साथ ही सीबीआई ने व्यापम मामले में लक्ष्मीकांत शर्मा समेत 8 अन्य आरोपियों को क्लीन चिट दी है।
 
सीबीआई ने परिवहन मामले को लेकर विशेष कोर्ट में 27 आरोपियों के खिलाफ 74 पेज का चालान पेश किया है, जिसमें लक्ष्मीकांत शर्मा समेत उनके पूर्व ओएसडी रहे ओपी शुक्ला को भी क्लीन चिट मिली है।
 
कांग्रेस सरकार आते ही व्यापम मामले पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को क्लीन चिट मिलने से सूबे की सियासत गर्मा गई है। व्यापम मामले को लेकर पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा लंबे समय तक जेल में रहे। वहीं विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सिरोंज से लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई उमाकांत शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया था, जो चुनाव में जीत कर विधानसभा भी पहुंचे हैं। ऐसे में एसटीएफ की उस जांच पर भी सवाल खड़े हो गए है जिसमें लक्ष्मीकांत शर्मा को आरोपी बताया गया था।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख