sundarkand
✕

बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने का अभियान जारी

Updated: रविवार, 11 मार्च 2018 (13:37 IST)
देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के उमरिया गांव में बोरवेल में गिरे 5 वर्षीय बालक को सुरक्षित निकालने के प्रयास रविवार को दिन में जारी रहे। बचाव अभियान में सेना के विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है।

लगभग 30 फीट की गहराई पर फंसे बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाने के साथ ही नली के माध्यम से दूध आदि भी मुहैया कराया गया।
 
कन्नौद तहसील के तहत आने वाले इस गांव के एक खेत में शनिवार सुबह 11.30 बजे एक किसान भीमसिंह कोरकू का 5 साल  का बेटा रोशन खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया। बच्चा इस 100 फीट गहरे बोर में करीब 30 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। उसे शनिवार से ही सुरक्षित निकालने के प्रयास  जारी हैं।
 
सूत्रों के अनुसार बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए बोरवेल के बाजू में समानांतर गड्ढा खोदा गया है, वहीं बच्चे की देखरेख के लिए कैमरे की मदद से उसकी स्थिति पर निगरानी भी रखी जा रही है। बच्चे को बचाने के अभियान में जिला पुलिस और प्रशासन के अलावा भोपाल से राहत एवं बचाव कार्य में दक्ष सेना के जवानों को बुलाया गया है। (वार्ता) 

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

अगला लेख