dharma sangrah
✕

ऑक्सीजन की जगह मासूम को लगा दी बेहोशी की गैस

Updated: रविवार, 29 मई 2016 (09:24 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवायएच में हुई एक बड़ी गलती से एक मासूम की जान चली गई और एक अन्य मासूम जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। ऑक्सीजन में नाइट्रस ऑक्साइड मिलने से यह जानलेवा हादसा हुआ है। 
 
खंडवा निवासी गोपाल के पांच वर्षीय बेटे आयुष की शुक्रवार को बच्चों के ऑपरेशन थिएटर में हर्निया की सर्जरी की जानी थी। बच्चे को एनिस्थीसिया देकर ऑपरेशन थिएटर में ले गए। वहां बच्चो को ऑक्सीजन की जगह उसे बेहोश करने की दवा दे दी गई। उसकी तबीयत बिगडऩे लगी और सर्जरी से पहले ही दम तोड़ दिया।
 
इसके बाद शनिवार सुबह नागदा निवासी डेढ़ साल के राजवीर की भी इसी परिस्थिति में तबीयत बिगड़ गई। हालांकि डॉक्टरों ने उसे बचा लिया।
 
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. एमके राठौर ने कहा कि ये लापरवाही तकनीकी चूक से हुई है। निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर उचित कार्रवाई कराएंगे।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख