manglik dosh calculator
✕

जापान में भी चला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जादू, बनाई लोगों के दिलों में जगह

ऐसे बनाई लोगों के दिलों में जगह, आप भी हो जाएंगे इमोशनल

Updated: शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (09:58 IST)
देश-प्रदेश के साथ अब जापानियों का भी सीएम डॉ. यादव ने मोहा मन
चेक-आउट पर होटल मैनेजमेंट-स्टाफ ने बड़ी देर तक बजाईं तालियां
यादों को सहेजने लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ खिंचवाई ढेर सारी तस्वीरें
 
टोक्यो/भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश-प्रदेश की जनता का मन तो मोहा ही है, लेकिन अब उन्होंने जापान के लोगों के दिलों में भी जगह बना ली है। उनके सरल-सहज-आकर्षक व्यक्तित्व ने लोगों को कितना आकर्षित किया, इसकी बानगी जापान के ओसाका शहर में देखने को मिली। दरअसल, जापान की यात्रा के चौथे दिन यानी 31 जनवरी को जब सीएम डॉ. यादव इम्पीरियल होटल से चेक-आउट कर रहे थे, तब होटल के पूरे मैनेजमेंट-स्टाफ ने उनके स्वागत में पलक-पांवड़े बिछा दिए।

मैनेजमेंट और स्टाफ के सदस्यों ने सीएम डॉ. यादव की रवानगी के मौके पर बड़ी देर तक तालियां बजाईं। यादों को सहेजने के लिए लोगों ने सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ कई तस्वीरें खिंचवाईं। लोग तब तक होटल के मैन गेट पर खड़े रहे, जब तक सीएम डॉ. यादव का काफिला वहां से रवाना नहीं हो गया। लोग जापानी अंदाज और भाषा में उन्हें विदाई दे रहे थे।
 

इस मौके पर इम्पीरियल होटल मैनेजमेंट ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जैसे सरल व्यक्तित्व कभी-कभी ही यहां ठहरने आते हैं। उनके साथ इतने दिन बिताकर कभी ये नहीं लगा कि हम किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। सीएम डॉ. यादव ने उन्हें कभी यह अहसास नहीं होने दिया कि वे वीआईपी हैं। वे हर वक्त आम इंसान की तरह ही पेश आए। उन्होंने कभी वीआईपी वाला रुतबा दिखाया ही नहीं। वे बातचीत और व्यवहार करने में बेहद सहज थे। हमने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं। यह तस्वीरें हम हमेशा अपने पास रखेंगे।

उच्च अधिकारियों-उद्योगपतियों के साथ होंगी बैठकें-गौरतलब है कि, अपनी यात्रा के चौथे दिन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई अहम बैठकें करेंगे। वे गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट (G2G) और बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) बैठकों में अधिकारियों-उद्योगपतियों से बातचीत करेंगे। इस चर्चा के दौरान मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास और जापान के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर फोकस किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अधिकारियों और प्रमुख उद्योगपतियों से मिलकर राज्य में निवेश और टेक्नोलॉजी पर बातचीत करेंगे।

टूरिज्म-कल्चरल पार्टनरशिप पर होगी बात-इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो में सांस्कृतिक-ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे मध्य प्रदेश में पर्यटन-सांस्कृतिक साझेदारी पर भी उच्च अधिकारियों से चर्चा करेंगे। वे क्योटो में ही लंच करेंगे। यहां भी व्यापारिक प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों के साथ उनकी मुलाकातें होंगी। इन मुलाकातों में राज्य के विभिन्न उद्योगों, जैसे आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन पर अहम चर्चा होगी। इसके बाद सीएम यादव क्योटो के बाहरी इलाकों में स्थित कल्चरल स्पॉट का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान भी सांस्कृतिक साझेदारी को और बढ़ावा देने पर बातचीत की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो से टोक्यो के लिए शिंकांसेन ट्रेन से रवाना होंगे।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख