Daily Horoscope
✕

आप जीत गए हैं 25 लाख, KBC के नाम पर ठग लिए 6 लाख

Published: शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (13:43 IST)
आप कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में विजेता घोषित किए गए हैं और आपने जीती है 25 लाख रुपए की रकम... और यहीं से शुरू हो गया एक पढ़े-लिखे युवक से ठगी का सिलसिला। युवक भी ऑनलाइन ठगों के झांसे में आ गया और उनके कहे अनुसार खातों में पैसे जमा करता गया। 
 
ग्राम पिपरिया पानी (धार) के युवक दिनेश पिता बनसिंह मुझालदा ने कहा- 28 जुलाई को मेरे व्हाट्सएप पर किसी हनीफ नामक व्यक्ति का KBC विनर बनने व 25 लाख रुपए जीत जाने का मैसेज व सर्टिफिकेट आया। इसके बाद मुझसे इनकम टैक्स, NOC, करेंसी चेंज, TDS, बैंक डिमांड, आदि जमा करने के नाम पर क्रमशः 4 लाख की राशि बैंक ऑफ इंडिया व भारतीय स्टेट बैंक की सीतामढ़ी (बिहार) व कोलकाता शाखा के इरशाद आलम, शमीमा, संजयकुमार, रंधीर कुमार, रविशंकर, संजय सिंह आदि के खातों में डलवाई गई। साथ ही मुझे 25 लाख का चेक भी मोबाइल पर दिखाया गया। 
 
इन ठगों ने दिनेश से कहा कि अब ये आखिरी अमाउंट भी डाल दो तो आपके खाते में 25 लाख की राशि आ जाएगी। इसके बाद युवक को एक और लालच दिया गया कि आप 85 लाख की टोयोटा कार भी जीत चुके हैं। 25 लाख का चेक व टोयोटा कार दोनों साथ में दी जाएगी। कार का रजिस्ट्रेशन शुल्क 2 लाख दस हजार है।
 
दिनेश के मुताबिक उसने तीन बार में 2 लाख 10 हजार रुपए की राशि जमा कर दी। उसके बाद इनकम टैक्स के नाम से 80 हजार रुपए मांगे गए। अहम बात यह है कि युवक को उसके परिचितों ने आगाह भी किया था, दिनेश नहीं और मुजाल्दा नहीं माना और ठगों के जाल में उलझ गया। 
 
सावधानी ही बचाव है : दिनेश मुझाल्दा के साथ ठगी का यह मामला एक उदाहरण है। इस तरह कई मामले होते हैं जब लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं।

वेबदुनिया के पाठकों से हमारा आग्रह है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का ऑनलाइन लेन-देन न करें, न ही किसी से अपने बैंक खाते, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड की जानकारी साझा करें। क्योंकि कोई भी बैंक किसी से भी फोन पर इस तरह की जानकारी नहीं मांगते। इसी तरह सोशल मीडिया पर भी पूरी सावधानी बरतें। क्योंकि इस तरह के मामलों में सावधानी ही बचाव है।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख