kundali milan
✕

आधी रात को जलती चिताओं के बीच पूजा...(वीडियो)

Updated: गुरुवार, 14 जनवरी 2016 (11:42 IST)
करीब साढ़े तीन महीने बाद उज्जैन में आयोजित होने वाले सबसे बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक मेले सिंहस्थ के दौरान चांडाल योग के प्रभाव को खत्म करने के लिए महाकाल की नगरी में तांत्रिक क्रिया की गई। इस दौरान तांत्रिकों ने जलती हुई चिताओं के बीच साधना की।
 
दरअसल, सिंहस्थ के दौरान चांडाल योग बन रहा है, जो बेहद अनिष्टकारी माना जाता है। 29 जनवरी 2016 से शुरू होकर गुरु चांडाल योग साल भर चलेगा। इस बात को लेकर शासन और प्रशासन दोनों चिंता में हैं। लिहाजा अब हर कोई अपने-अपने तरीके से इस योग के दुष्प्रभाव को खत्म करने की कोशिश कर रहा है।
 
रविवार देर रात को 83 वर्षीय तंत्र साधक कपालिक बाबा ने उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान में तंत्र क्रिया की। काले वस्त्र धारण किए कपालिक बाबा करीब आधा दर्जन देशी और विदेशी शिष्यों के साथ श्मशान पहुंचे। जहां शिष्यों ने बाबा के लिए आसन लगाया। इसके बाद कपालिक बाबा ने निर्वस्त्र होकर जलती हुई चिता के ओटले में बैठकर तंत्र साधना की। करीब दो घंटे तक ये साधना चली इस साधना के दौरान उनके शिष्य और शिष्याएं भी सहयोग करते रहे। साधना खत्म होने पर वो मीडिया से भी मुखातिब हुए। 
 
बाबा के मुताबिक, सिंहस्थ में चांडाल योग बन रहा है जो अनिष्ट का कारक है, जिसके कारण सिंहस्थ में अनहोनी हो सकती है। उसी के निवारण के लिए उन्होंने उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान में आकर तंत्र साधना की ताकि सिंहस्थ निर्विघ्न और सफलतापूर्वक संपन्न हो।
 
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...
 
उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने अपनी तरह से साधना की है लेकिन राज्य शासन उनसे आग्रह करेगा तो वो सिंहस्थ में अनिष्ट की आशंका को खत्म करने के लिए यहां रहकर लगातार तंत्र साधना कर सकते हैं।
 
जानिए, क्या होता है चांडाल योग : ज्योतिष में गुरु चांडाल योग की प्रचलित परिभाषा के अनुसार, यदि किसी कुंडली में गुरु के साथ राहु या केतु स्थित हो अथवा किसी कुंडली में गुरु का राहु अथवा केतु के साथ दृष्टि आदि से कोई संबंध बन रहा हो, तो ऐसी कुंडली में गुरु चांडाल योग बनता है। जिसके दुष्प्रभाव के कारण जातक का चरित्र भ्रष्ट हो सकता है तथा ऐसा जातक अनैतिक अथवा अवैध कार्यों में संलग्न हो सकता है। इस दोष के निर्माण में बृहस्पति को गुरु कहा गया है। वहीं, राहु और केतु को चांडाल माना गया है।
इस तरह की और खबरें देखने के लिए क्लिक करें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

jharkhand : झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 13 की मौत

Rahul Gandhi on Delimitation Bill : राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 850 सीटों का प्रस्ताव भारतीय लोकतंत्र की हत्या, देश को तानाशाही की ओर ले जा रही BJP

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन