biodatamaker
✕

खुलासा! केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के 23 प्रतिशत पद खाली

Updated: बुधवार, 17 मई 2017 (14:54 IST)
इंदौर। सूचना के अधिकार (आरटीआई) से पता चला है कि देशभर में फैले 1,100 से ज्यादा केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की समस्या बरकरार है। इन प्रतिष्ठित सरकारी स्कूलों में प्राथमिक स्तर से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक शिक्षकों के करीब 23 प्रतिशत स्वीकृत पद खाली पड़े हैं।
 
मध्यप्रदेश के नीमच निवासी सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रशेखर गौड़ ने बुधवार को बताया कि उनकी आरटीआई अर्जी के जवाब में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने 31 मार्च तक की स्थिति के मुताबिक यह जानकारी दी है। केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत आने वाला केवीएस देशभर में केंद्रीय विद्यालयों का संचालन करता है।
 
केवीएस की ओर से गौड़ को भेजे जवाब में बताया गया कि केंद्रीय विद्यालयों में प्राथमिक स्तर से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक शिक्षकों के कुल 42,640 पद स्वीकृत हैं लेकिन इनमें से 32,891 पदों पर ही शिक्षक कार्यरत हैं और शेष 9,749 पद खाली पड़े हैं यानी इन विद्यालयों में शिक्षकों के करीब 23 प्रतिशत स्वीकृत पद रिक्त हैं।
 
केवीएस ने आरटीआई अर्जी के जवाब में बताया कि केंद्रीय विद्यालयों में प्राइमरी अध्यापकों (पीआरटी) के 14,946 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 11,322 पदों पर शिक्षक कार्य कर रहे हैं और शेष 3,624 पद खाली पड़े हैं।
 
केंद्रीय विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 17,298 स्वीकृत पदों के मुकाबले 13,269 पदों पर अध्यापकों की नियुक्ति की गई है और शेष 4,029 पद खाली पड़े हैं। केंद्रीय विद्यालयों में परास्नातक शिक्षक (पीजीटी) के 10,396 पद स्वीकृत हैं लेकिन इन पदों पर 8,300 अध्यापक ही नौकरी कर रहे हैं और शेष 2,096 पद खाली पड़े हैं। (भाषा) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख