dharma sangrah
✕

सरकारी इंजीनियर ने नौकर को कुत्ते से कटवाया, इलाज के दौरान मौत, हत्या का मामला दर्ज

Updated: बुधवार, 13 मार्च 2019 (15:05 IST)
मुरैना (मप्र)। घर में मीट पकाने से इंकार करने पर लोक निर्माण विभाग के एक अनुविभागीय अधिकारी ने अपने नौकर को पालतू कुत्ते से कटवाया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नौकर की हत्या करने के आरोप में अधिकारी और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।
 
कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह ने बुधवार को बताया कि अदालत के आदेश पर मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (सहायक यंत्री) आरके मरमटव और उसके चालक प्रीतम उमरिया के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
 
सिंह ने बताया कि मरमटव ने छह अगस्त 2016 को अपने घर में काम कर रहे नौकर हरजीत सिंह कुशवाह को मीट बनाने से इंकार करने पर गुस्से में आकर अपने पालतू कुत्ते से कटवा दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर एसडीओ ने चालक के जरिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती तो कराया लेकिन डॉक्टर से वास्तविक बीमारी को छिपाकर इलाज कराया। जब इलाज के दौरान कुशवाह की मौत हो गई तो एसडीओ ने कुशवाह के परिवार वालों की मर्जी के बगैर पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसकी अंत्‍येष्टि करा दी।
 
उन्होंने बताया कि इसके बाद कुशवाह की पत्नी ने मुरैना की अदालत में अगस्त 2016 में शिकायत दर्ज कर मामले में न्याय की गुहार की। याचिका पर अदालत ने एसडीओ और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया। सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद एसडीओ और उसका चालक घर से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

यूपी के बाहुबली नेता राजा भैया को किसने दी जान से मारने की धमकी? पुलिस ने दर्ज की FIR

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

अगला लेख