Hanuman Chalisa

बारातियों से भरी कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दूल्हे समेत नौ लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 9 मई 2017 (15:29 IST)
धार। समीपवर्ती खरगौन जिले के महेश्वर थानांतर्गत गणपति घाट पर मंगलवार को सुबह बारातियों से भरी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार दूल्हे एवं ट्रक चालक सहित नौ लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए।
 
धरमपुरी के तहसीलदार आरएस गुहा ने बताया कि यह हादसा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त हुआ जब एक बारात मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर कस्बे से धार जिले के मनावर स्थित सिरसी गांव जा रही थी।
 
उन्होंने कहा कि घाट पर कार में सवार बारातियों के वाहन के पीछे चल रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर कार पर चढ़ गया जिससे आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति ने बाद में दम तोड़ दिया।
 
उन्होंने बताया कि मृतकों में दूल्हा मुकेश एवं ट्रक चालक शामिल हैं। बाकी लोगों की पहचान की जा रही है। गुहा ने बताया कि इस हादसे में दो व्यक्ति घायल भी हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है।
 
उन्होंने बताया के मृतकों के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपए की त्वरित शासकीय सहायता दी गई है। (भाषा)
Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

सर्दी से पहले जर्मनी का गैस भंडार 15 साल के निचले स्तर पर

दिल्ली वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम जुड़ने पर बवाल: AAP ने उठाए सवाल, भाजपा सांसद ने दिया करारा जवाब

अमेरिका-ईरान में तेज हुई जंग: CENTCOM ने तबाह किए 5 ईरानी तेल टैंकर, जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

Top News 9 September: ईरान के 5 तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमला, नेपाल में 5.0 का भूकंप; राघव चड्ढा बने दिल्ली के वोटर

अगला लेख