ganesh chaturthi

मंत्रीजी ने कलेक्टर को लगाई जमकर फटकार, जानिए क्यों...

Updated: शनिवार, 30 नवंबर 2019 (08:45 IST)
छतरपुर। छतरपुर में कलेक्टर को फटकारने का मामला सामने आया है, जहां का प्रोटोकॉल उल्लंघन करने और फटकार खाने के बाद कलेक्टर 'सॉरी' बोलते नजर आए और प्रभारी मंत्री को अपने चेंबर में ले गए, जहां 20 से 25 मिनट तक कलेक्टर चेम्बर में बैठे रहे। इसके बाद मंत्रीजी मीटिंग में पहुंचे।
 
प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर शुक्रवार को विभागीय बैठक में पहुंचे थे, जहां मंत्री कलेक्टोरेट गेट के बाहर पहुंच गए, गाड़ी से भी उतर गए। बावजूद इसके, प्रोटोकॉल के तहत उन्हें कोई रिसीव करने नहीं पहुंचा। इसके बाद मंत्री का पारा चढ़ गया।
 
इसकी सूचना कलेक्टर मोहित बुंदस को लगी तो वे भागते हुए बाहर पहुंचे, जहां कलेक्टर ने मंत्रीजी को 'सॉरी' कहा। उसके बाद भी मंत्रीजी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और कलेक्टर बुंदस से भारी नाराजगी जाहिर करते कहा कि क्या किसी को बताया नहीं कि मैं आ रहा हूं? यह है आपका प्रोटोकॉल? गलत बात है यह। अब आप कर लें अपनी बैठक।
 
इस पर कलेक्टर बार-बार 'सॉरी' बोलते और अपनी सफाई देते नजर आए। मनाते हुए कलेक्टर विभागीय बैठक के पहले मंत्रीजी को अपने चेम्बर में लेकर पहुंचे और वहां दोनों के बीच 20 से 25 मिनट तक बातचीत होती रही, फिर बाद में बैठक हुई।
 
विदित हो कि छतरपुर जिले के सारे विधायक कहीं न कहीं कलेक्टर के अड़ियल रवैये और तवज्जो न देने की शिकायतें अपने-अपने स्तर पर कर चुके हैं। बावजूद इसके, कलेक्टर का ट्रांसफर नहीं करवा सके।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख