dharma sangrah
✕

ब्लू व्हेल की आशंका, छात्र ने फांसी लगाई

Updated: शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (14:29 IST)
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आठवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
कोलारस पुलिस अपने घर से दूर यहां अकेले रह रहे इस किशोर की आत्महत्या के मामले में जानलेवा ब्लू व्हेल गेम के तार जुडने की आशंकाओं के मद्देनजर भी जांच कर रही है। बच्चे का मोबाइल जब्त कर लिया गया है।
 
कोलारस पुलिस सूत्रों ने बताया दारूखेड़ी गांव के एक यादव किसान परिवार के किशोर पुत्र राहुल यादव (13) ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। आठवीं कक्षा के इस छात्र के परिजन गांव में ही रहते हैं, वह यहां रहकर पढाई कर रहा था। उसके परिजन को सूचित कर दिया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में किशोर के पास से एक साधारण मोबाइल मिला है, जिसकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। इसके अलावा इस बात की भी जांच की जा रही है क्या उसके पास कोई और भी फोन था। फोन में ब्लू व्हेल गेम की आशंका को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख