shradh paksha
✕

भोपाल में काले हिरण का शिकार, पोस्टमार्टम में मिले गोली के घाव, जांच में जुटा वन विभाग

Updated: बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 (12:27 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में काले हिरण के शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजधानी भोपाल के बरखेड़ा सालम गांव के ग्रामीण ने वन विभाग को गांव में काले हिरण का शव पड़े होने की सूचना दी, जिसके बाद गांव पहुंचकर वन विभाग की टीम ने काले हिरण के शव को कब्जे में लिया।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक काले हिरण की उम्र करीब पांच साल थी। उसकी गर्दन के पास गहरा घाव था, इसके अलावा हिरण के शरीर में कहीं पर भी चोट के निशान नहीं थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि गोली मारकर काले हिरण का शिकार किया गया होगा। भोपाल के जेल पहाड़ी स्थित पशु अस्पताल में काले हिरण के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

बताया जा रहा है कि गांव वालों के जाग जाने के कारण शिकारी शव को अपने साथ नहीं ले जा पाए। वन विभाग ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वन अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद ही काले हिरण की मौत का सही कारण पता चल सकेगा। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जांच कमेटी बनाई जाएगी।
Photo source : file photo 

लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख