Daily Horoscope
✕

भाजपा अध्यक्ष ने कहा- गिरफ्तार होंगे दिग्विजय सिंह, ट्‍वीट को लेकर घमासान जारी

Updated: बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (14:16 IST)
भोपाल। खरगोन में राम नवमी पर भड़की हिंसा के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट पर गलत फोटो पोस्ट करने के मामले में मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह गिरफ्तार होंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह के ट्‍वीट को लेकर काफी घमासा मचा हुआ है। इतना ही नहीं भोपाल, नर्मदापुरम समेत कई स्थानों पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ऐसे में वीडी शर्मा के बयान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मीडिया से चर्चा करते हुए शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह इस मामले में गिरफ्तार होंगे, वे बचेंगे नहीं उन्होंने बड़ा अपराध किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी बेगुनाह को जेल नहीं भेजा जाएगा। 
 
इससे पूर्व मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सांरग ने उनके ट्विटर अकाउंट पर भी सवाल उठाए थे। मंत्री सारंग ने दिग्विजय सिंह के ट्वीटर को ब्लॉक करवाने के लिए जन अभियान चलाएंगे का फैसला किया है।
 
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राज्य के खरगोन जिले में सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित अनेक ट्वीट किए और इसी दौरान एक फोटो भी ट्वीट किया था, जिसमें दिखाई दे रहा है कि धारदार हथियार और भगवा धारण किए कुछ व्यक्ति एक मस्जिद पर भगवा फहरा रहे हैं। संवेदनशील मुद्दे पर विवादित ट्वीट के बाद पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने और अन्य धाराओं में सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख