ganesh chaturthi

भाजपा विधायक का दावा, पाकिस्तान नष्ट हो जाता, लेकिन संयुक्‍त राष्‍ट्र ने...

Updated: शनिवार, 17 मई 2025 (22:57 IST)
BJP MLA made this claim about Pakistan : मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने विवादास्पद दावा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य हमले संयुक्त राष्ट्र के ‘आदेश’ के कारण रोके गए। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा शुरू की गई सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक द्वारा अपने भारतीय समकक्ष को फोन करने और दोनों देशों के बीच सहमति बनने के बाद रोक दिया गया था।
 
शुक्रवार को रीवा में भाजपा द्वारा आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में जिले के मनगवां से विधायक नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि पाकिस्तान को पहले के युद्धों में धूल चटा दी गई थी। मध्यप्रदेश विधानसभा के पहली बार सदस्य बने सिंह ने कहा, मैं कहूंगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में उसे (पड़ोसी देश को) नष्ट कर दिया होता, अगर हमें संयुक्त राष्ट्र से युद्ध विराम का आदेश नहीं मिला होता।
ALSO READ: ऑपरेशन सिंदूर पर शहबाज शरीफ का कबूलनामा, नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकानों पर गिरी थी भारत की बैलिस्टिक मिसाइल
शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की यह टिप्पणी आलोचनाओं के घेरे में आ गई कि देश, इसकी सेना और सैनिक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल क्रियान्वयन के कारण प्रधानमंत्री मोदी के नतमस्तक हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश के एक अन्य मंत्री विजय शाह को कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में टिप्पणी के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। कुरैशी ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मीडिया को जानकारी दी थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख