Hanuman Chalisa

भाजपा नेता के बिगड़े बोल...तो सड़क पर बहेगा कमलनाथ का खून

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। राजनेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए किस तरह मर्यादा को ताक पर रखकर बयानबाजी कर रहे हैं, इसका नजारा गुरुवार को भोपाल में दिखाई दिया। निगम की कार्रवाई के विरोध में लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो सड़क पर खून बहेगा और यह खून कमलनाथ का होगा।

राजधानी में पिछले कई दिनों से नगर निगम की अवैध गुमटियों को हटाए जाने की कार्रवाई के विरोध में मोर्चा खोले भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह सड़क पर उतर आए। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता के बोल इस तरह बिगड़ गए, जिसे किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता।

निगम की कार्रवाई के विरोध में लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो सड़क पर खून बहेगा और यह खून कमलनाथ का होगा। इससे पहले भाजपा नेता के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने विधानसभा के घेराव की कोशिश की।

इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई। आंदोलन के दौरान भाजपा नेता ने कई बार लोगों को भड़काने की कोशिश भी की। उन्होंने लोगों को उकसाते हुए कहा, हमारा अगला आंदोलन बगैर बताए होगा। इसमें हम मुख्यमंत्री के बंगले और वल्लभ भवन में घुस जाएंगे, वहां जो भी मिलेगा उसका क्या हाल होगा वह वही जाने।

सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि अगर कोई बिजली का बिल लेने आता है तो हम उनका हाथ तोड़ देंगे, अगर झुग्गी में लाइट नहीं रहेगी तो कमलनाथ के घर में भी लाइट नहीं रहेगी। भाजपा नेता ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो सड़क पर खून बहेगा और यह खून कमलनाथ का होगा।

इस विवादित बयान और विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मुख्यमंत्री पर दिए इस आपत्तिजनक बयान के बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है और इसे भाजपा का असली चरित्र बताया है।

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति निकली देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा

Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव

EPFO का बड़ा अपडेट, नौकरी बदलने पर अब 2 तरीकों से करें PF ट्रांसफर, मिनटों में होगा पूरा प्रोसेस

Bankipur by-election: कितनी है प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति? जाह्नवी ज्यादा अमीर, चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

अगला लेख