biodatamaker
✕

भाजपा नेता का दावा, कांग्रेस के विजय जुलूस में लगते हैं पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

Updated: बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (17:46 IST)
इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के इस दावे पर बुधवार को विवाद खड़ा हो गया कि कांग्रेस की चुनावी जीत पर निकलने वाले जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ता ऐसी नारेबाजी पर खामोश रहते हैं। 
 
विजयवर्गीय ने यहां भाजपा के एक कार्यक्रम में कहा, 'जब कांग्रेस (चुनाव) जीतती है और कांग्रेस का (विजय) जुलूस निकलता है, तो लोग इस जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता इस पर कुछ नहीं कहते।' 
 
उन्होंने कहा, 'हमने बहुत चुनावी हार-जीत देखी है। लेकिन हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। अगर भाजपा के जुलूस में कोई व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दे, तो हम वहीं गड्ढा खोद कर उसे जमीन में गाड़ दें।' 
 
विजयवर्गीय ने कहा, 'हम वोट बैंक की राजनीति के लिए इस बात को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे कि कोई व्यक्ति ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारे लगाये और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ऐसे लोगों से मिलने चले जाएं। भाजपा कार्यकर्ताओं का बस चले, तो वे ऐसे नारे लगाने वाले लोगों की जुबान खींचकर उनके हाथ में दे दें।'
 
उधर, कांग्रेस ने भाजपा महासचिव के विवादास्पद बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, 'विजयवर्गीय का बयान बेहद गैरजिम्मेदाराना है। वह या तो अपनी इस बात का सबूत पेश करें कि कांग्रेस के विजय जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं या अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।' 
 
उन्होंने कहा, 'भाजपा ने सूबे के हालिया विधानसभा चुनावों के पूर्व भी सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने एवं ध्रुवीकरण की राजनीति की थी। लेकिन मतदाताओं ने चुनावों में इसका जवाब देकर भाजपा नेताओं को घर बैठा दिया है। इसके बावजूद भाजपा नेता सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं।' (भाषा) 

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख