भोपाल। मध्यप्रदेश के महेश्वर में दबंग 3 की फिल्म की शूटिंग कर रहे फिल्म अभिनेता सलमान खान लगातार विवादों से घिरते जा रहे हैं। शूटिंग के दौरान प्राचीन शिवलिंग पर तख्त रखे जाने के बाद अब बीजेपी नेताओं ने सलमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
बीजेपी नेता हितेष वाजपेयी ने सलमान खान की तुलना मुस्लिम आक्रमणकारी मोहम्मद गौरी और गजनवी से करते हुए कहा कि सलमान खान ने भगवान शिव का अपमान किया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए हितेष वाजयेपी ने कहा कि वन्दे-मातरम कहने पर जब सलमान खान का धर्म खतरे में आ जाता है तब आपने कैसे सोच कि आप 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर-महेश्वर पहुंच कर शिव-लिंग पर चारपाई बिछाकर उनके सिर पर नाच करेंगे और कहेंगे इससे हिंदुत्व सुरक्षित रहेगा और हम मान भी लेंगे?
अपनी पोस्ट में वाजपेयी आगे लिखते हैं कि मोहम्मद गौरी, गजनवी या तुगलक जो भी भारत आए उन्होंने हमेशा हिन्दुओं को आहत करने के लिए उनके शिव को अपमानित किया और आज के आधुनिक भारत में उनके बाद आपने ज्योतिर्लिंग पहुंचकर यह हिमाकत की है।
वहीं बीजेपी नेता पूरे मुद्दे को सियासी रंग देते हुए लिखते हैं कि आपके दुस्साहस की तरफ देखूं या हिन्दुओं की सहिष्णुता की तरफ देखूं यह नहीं समझ पा रहा हूं क्योंकि आपका कहना है कि आपको यह सब कमलनाथ/दिग्विजय सिंह ने करने को कहा है ?
हितेष वाजपेयी ने चुनाव आयोग से सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी सलमान खान से तत्काल पूरे मामले पर माफी मांगने को कहा है।
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस