biodatamaker
✕

मुश्किल में भाजपा के ‘बल्लामार’ विधायक आकाश विजयवर्गीय, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Updated: मंगलवार, 2 जुलाई 2019 (19:05 IST)
भोपाल। इंदौर में भाजपा के ‘बल्लामार’ विधायक आकाश विजयवर्गीय की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाराजगी के बाद अब पार्टी भाजपा विधायक के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
 
पार्टी सूत्र बताते हैं कि प्रदेश नेतृत्व इस बारे में पार्टी हाईकमान से चर्चा कर भाजपा विधायक के बारे में कोई बड़ा फैसला ले सकता है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह इस वक्त दिल्ली में ही हैं और बताया जा रहा है कि पूरे मसले को लेकर उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं के साथ चर्चा भी कर ली है।
 
सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी जल्द ही पूरे मामले में आकाश विजयवर्गीय को कारण बताओ नोटिस जारी करके निलंबन जैसी बड़ी कार्रवाई भी कर सकती है। भाजपा के दिग्गज नेता और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश को लेकर प्रधानमंत्री की टिप्पणी के बाद अब प्रदेश भाजपा के नेता भी उलझन में पड़ गए हैं। 
 
पूरी घटना के बाद अब तक इस मसले पर कुछ नहीं बोलने वाले पार्टी के बड़े नेताओं के बाद अब अन्य नेताओं ने भी दूरी बना ली है। वहीं अब पीएम की नाराजगी के बाद आकाश ने भी सार्वजनिक कार्यक्रमों और मीडिया से दूरी बना ली है। वहीं पार्टी इंदौर जेल से रिहाई के वक्त आकाश का स्वागत करने वाले स्थानीय नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है।

आकाश से नाराज हैं प्रधानमंत्री मोदी : इंदौर में नगर निगम की बल्ले से पिटाई करके सुर्खियों में आए भाजपा ने के विधायक आकाश विजयवर्गीय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराज हैं। मंगलवार को दिल्ली पार्टी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने भाजपा विधायक का बिना नाम लिए नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी की छवि को खराब करने वाले नेताओं को वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
 
बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में नेताओं को अपने आचरण और मार्यादा को ध्यान में रखना चाहिए। पीएम मोदी ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि बेटा किसी का भी हो मनमानी नहीं चलेगी, ऐसे लोग जो पार्टी की छवि को खराब करते हैं ऐसे लोगों की पार्टी में बाहर कर देना चाहिए।
 
प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान पिछले दिनों इंदौर में भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय की निगम अफसर की सार्वजनिक तौर पर बल्ले से पिटाई से जोड़कर देखा जा रहा है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख