Daily Horoscope
✕

कर्नाटक में धर्मांतरण कानून रद्द होने पर बिफरी भाजपा, कहा कांग्रेस का हाथ जिहादियों के साथ

Updated: शुक्रवार, 16 जून 2023 (15:54 IST)
भोपाल। कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार ने पिछली भाजपा सरकार के बड़े फैसले को पलटते हुए धर्मांतरण कानून को रद्द करने का फैसला किया है। कर्नाटक में सत्ता में वापसी करते ही कांग्रेस सरकार के इस फैसले को लेकर चुनावी राज्य मध्यप्रदेश की सियासत गर्मा गई है। मध्यप्रदेश में  इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है और राज्य में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने इसे कांग्रेस के हिंदू और हिंदुत्व विरोधी चेहरे से जोड़ दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी कानून रद्द करके कांग्रेस का जेहादी चेहरा उजागर हुआ है। कर्नाटक में चुनावी हिंदू बन कर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने छल किया और सत्ता पाने के लिए हनुमान भक्ति का ढोंग किया, उस कांग्रेस का चुनाव के बाद असली चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस का जो मूल चेहरा है वह जेहादी लोगों के समर्थन करने वाला है।

वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कर्नाटक में धर्मांतरण कानून वापस लेना कांग्रेस का हिडन एजेंडा है। कर्नाटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नाटक से आते है, इसलिए वह तो पूरे मामले पर कुछ बोलेंगे नहीं लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सवाल है कि जो धर्मांतरण कानून लड़कियों की  सुरक्षा के लिए था। क्या कानून रद्द करना जिहादियों को संरक्षण देना नहीं है। एक बात स्पष्ट हो गई कि कांग्रेस का हाथ जिहादियों के साथ है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

अगला लेख