Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश में चयनित 30 हजार शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल ‌से शुरू होगा दस्तावेजों का सत्यापन

Updated: सोमवार, 8 मार्च 2021 (20:45 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कर नियुक्ति का इंतजार वाले वाले अभ्यर्थियों को बड़ी खुशखबरी मिली है।
ALSO READ: मध्यप्रदेश विधानसभा में पास हुआ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक,बोले गृहमंत्री 'लव' नहीं 'जिहाद' के खिलाफ
प्रदेश में 30 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन का काम कोरोना के चलते पिछले एक साल से रुका हुआ था। पिछले 1 साल से रुकी दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया अब एक बार फिर शुरू होने जा रही है।
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि उच्च माध्यमिक शिक्षक और माध्यमिक शिक्षक पद के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया फिर शुरू की जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद के लिए 1, 3, 5, 8, 9 और 10 अप्रैल 2021 तथा माध्यमिक शिक्षक पद के लिए 15, 16, 17, 22, 23 एवं 24 अप्रैल 2021 को दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। लोक शिक्षण संचनालय द्वारा इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक पद पर भर्ती के लिए प्रावधिक चयन सूची जारी की गई थी। उक्त पदों के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही कोरोना महामारी के कारण दिनांक 4 जुलाई 2020 को स्थगित की गई थी जिसे अब पुनः शुरू किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख