Hanuman Chalisa
✕

RSS को मना पाएंगे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, केरल बैठक में संघ-भाजपा समन्वय पर होगी चर्चा?

Updated: शनिवार, 31 अगस्त 2024 (14:30 IST)
केरल के पलक्कड़ में आज से आरएसएस की तीन दिवसीय बड़ी बैठक शुरु हो गई है। तीन दिन तक चलने वाली इस बैठक को संघ और भाजपा के बीच नए सिरे से समन्वय स्थापित करने के तौर पर देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद समन्वय को लेकर हो रही बैठक को अहम माना जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष शामिल हो रहे है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष औऱ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल हो रहे है। तीन दिवसीय इस बैठक में आरएसएस और उससे जुड़े अनुषांगिक संगठनों के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी विशेष चर्चा होगी। बैठक में आरएसएस से जुड़े 32 अनुषांगिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल हो रहे है।

गौरतलब है कि आरएसएस का यह मंथन ऐसे समय हो रहा है जब जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधनसभा चुनाव चल रहे है और और महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर उलटी गिनती शुरु हो गई है। लोकसभा चुनाव के बाद इन चारों राज्यों में विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती है। जम्मू कश्मीर और हरियाणा में जमीनी स्थिति से भाजपा के पक्ष में नहीं है, ऐसे में भाजपा को संघ से बहुत उम्मीद है, यहीं कारण है कि संघ से आने वाले राममाधव को जम्मू कश्मीर का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि राम माधव लंबे समय से भाजपा में लूप लाइन में थे।

वहीं लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के पीछे आरएसएस और भाजपा के बीच समन्वय की कमी को भी एक कारण माना गया था। चुनाव के दौरान जिस तरह से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संघ को लेकर बयान दिया उससे भाजपा और संघ के बीच की तल्खी को जगजाहिर कर दिया था। दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान अपने एक इंटरव्यू में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि पहले हम इतनी बड़ी पार्टी नहीं थे और अक्षम थे। हमें आरएसएस की जरूरत पड़ती थी, लेकिन आज हम काफी आगे बढ़ चुके हैं और अकेले दम पर आगे बढ़ने में सक्षम हैं। इंटरव्यू के दौरान जब भाजपा अध्यक्ष से पूछा गया कि क्या भाजपा को अब आरएसएस के समर्थन की जरूरत नहीं है।

भाजपा और संघ की बीच इस तल्खी का खामियाजा भाजपा को उत्तरप्रदेश जैसे बड़े राज्यों में उठाना पड़ा था। भाजपा उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में मात्र 35 सीटों पर जीत हासिल कर सकी। दरअसल भाजपा के लिए आरएसएस जो जमीन पर काम करता है, उसका फायदा भाजपा को चुनाव में होता है, लेकिन इस बार संघ वैसा एक्टिव नहीं रहा है जैसा वह 2014 और 2019 मे था।

तीन दिवसीय इस बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत समेत 32 से अधिक अनुषांगिक संगठनों से जुड़े 320 प्रतिनिधि बैठक में मौजूद है। बैठक से पहले आरएसएस नेता सुनील आंबेकर के अनुसार बैठक में बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा के साथ-साथ सभी समसामयिक मुद्दों और घटनाओं पर चर्चा होगी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उन पर अपनी-अपनी राय देंगे। इन मुद्दों पर पूरे संघ परिवार के एकजुट होकर काम करने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

अगला लेख