Hanuman Chalisa

ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा होते-होते बचा, बांध से पानी छोड़ने से नर्मदा नदी के बीच फंसे 20 लोग

रविवार, 9 अप्रैल 2023 (16:44 IST)
इंदौर। समीप तीर्थ स्थल ओंकारेश्वर में रविवार को बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। बांध की देखरेख करने वाली एचएचडीसी कंपनी ने प्रातः 11 बजे ओंकारेश्वर बांध से पानी छोड़ दिया। इससे नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। उस समय नदी में स्नान कर रहे 20 से ज्यादा लोग मंझधार में फंस गए।

उन्होंने नदी की चट्टानें पकड़कर अपनी जान बचाई। नाविकों ने इन लोगों को बचाया। रस्सियों की सहायता से उन्हें नाव में बिठाकर किनारे पर लाया गया। रविवार को छुट्टी होने से श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी।

खबरों के अनुसार नागर घाट पर 20 लोग नदी में फंसे थे। 10 मिनट के अंदर 8 नावों में फंसे व्यक्तियों को बाहर निकाला गया। इस प्रकार उनकी जान बच सकी। हालांकि बड़ी बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
 
async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >SDM चंदरसिंह सोलंकी के अनुसार  ओंकारेश्वर विद्युत परियोजना के चार टर्बाइन चल रहे थे। इन्हीं टर्बाइन से नर्मदा में एक-एक घंटे के अंतराल से पहली बार सुबह 9 बजे पानी छोड़ा गया था।

बांध प्रशासन ने टर्बाइन से पानी छोड़ने के साथ सायरन भी बजाए, लेकिन बाहरी श्रद्धालु को इसकी जानकारी नहीं थी। 20 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया गया है। हालांकि नाविकों ने 40 से ज्यादा श्रद्धालुओं के रेस्क्यू का दावा किया है। Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

स्पेन ने अर्जेंटीना का सपना तोड़ा, 1-0 से जीतकर दूसरी बार बना FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन; फेरन टोरेस ने किया विजयी गोल

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

अगला लेख