Daily Horoscope
✕

भंवरी देवी हत्याकांड, छह साल से फरार इंदिरा विश्नोई गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 3 जून 2017 (11:23 IST)
देवास। राजस्थान के बहुचर्चित भंवरी देवी हत्याकांड मामले की एक आरोपी इंदिरा विश्नोई को राजस्थान पुलिस की एटीएस ने शुक्रवार रात नेमावर क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया। वह बीते छह साल से फरार थी।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार ने बताया कि भंवरी देवी हत्याकांड मामले की आरोपी इंदिरा को राजस्थान पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से कल रात यहां नेमावर के पास गिरफ्तार कर लिया है।
 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इंदिरा को भगोड़ा घोषित कर उस पर पांच लाख रुपए का इनाम रखा गया था। इंदिरा मध्यप्रदेश के देवास जिला मुख्यालय से लगभग 150 किमी दूर नर्मदा नदी के किनारे नेमावर में ठिकाना बना कर रह रही थी। उसके एक समर्थक ने उसे अपने यहां पनाह दे रखी थी।
 
जानकारी के अनुसार, इंदिरा मोबाइल फोन और एटीएम का उपयोग भी नहीं कर रही थी ताकि पुलिस को उसका सुराग न मिल सके। (भाषा) 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

अगला लेख