sawan somwar

बड़ी खबर, कैलाश विजयवर्गीय के विधायक पुत्र आकाश को मिली जमानत

Updated: शनिवार, 29 जून 2019 (18:19 IST)
भोपाल। कैलाश विजयवर्गीय के MLA पुत्र आकाश विजयवर्गीय को सांसदों और विधायकों के लिए बनी स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को जमानत दे दी। स्पेशल कोर्ट ने दोनों मामलों में 20-20 हजार मुचलके पर आकाश विजयवर्गीय को जमानत दे दी।
 
आकाश पर निगम कर्मचारियों को बल्ले से पीटने का आरोप है। इससे पहले शुक्रवार को अदालत ने मामले पर सुनवाई से इनकार करते हुए कहा था कि जब तक केस डायरी नहीं आ जाती मामले में सुनवाई नहीं की जा सकती।
 
इसके पहले कल इंदौर जिले के विशेष न्यायाधीश बीके द्विवेदी ने इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट के प्रकरण में विधायक आकाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया था। 
 
उन्होंने विधायक को निर्देशित किया कि वे इस प्रकरण में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर द्वारा राज्य के विधायकों और सांसदों के प्रकरणों की सुनवाई के लिए अधिसूचित विशेष न्यायालय (21वें अपर सत्र न्यायाधीश भोपाल) के समक्ष आवश्यकतानुसार याचना कर सकते हैं। विधायक आकाश विजयवर्गीय फिलहाल इंदौर जिला जेल में हैं।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख