shradh paksha
✕

भाजपा के लिए बुरी खबर, 4 विधायक कंप्यूटर बाबा के संपर्क में

Updated: गुरुवार, 25 जुलाई 2019 (14:44 IST)
मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार गिराकर खुद की सरकार बनाने का मंसूबा पाल रही भाजपा के लिए एक और बुरी खबर है। भाजपा के दो विधायकों द्वारा कांग्रेस सरकार के पक्ष में मतदान करने के बाद अब कंप्यूटर बाबा ने दावा किया है कि भाजपा के 4 विधायक उनके संपर्क में हैं।
 
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि 4 भाजपा विधायक मेरे संपर्क में है और कमलनाथ के कहने पर मैं उन्हें सभी के सामने पेश करूंगा। यह सभी विधायक सरकार में शामिल होने के लिए तैयार है।
 
इस बीच भविष्य में और विधायकों के टूटने के डर से अब भाजपा में दिल्ली से लेकर भोपाल तक हलचल तेज हो गई है। पार्टी के दो विधायकों के पाला बदलने से पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश संगठन से बेहद नाराज है। केंद्रीय नेतृत्व की नाराजगी के बाद बुधवार देर रात अचानक के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली से भोपाल पहुंचे। इसके बाद पार्टी में लगातार बैठकों का दौर जारी है।
 
क्या बोले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष : मध्य प्रदेश विधानसभा में एक विधेयक पर मत विभाजन के दौरान भाजपा के दो विधायकों द्वारा अपना समर्थन मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार को दिए जाने के एक दिन बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा विधायक दल में सब कुछ अनुकूल है और नियंत्रण में है।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

अगला लेख