sundarkand
✕

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में रामपाल के अनुयायियों का हंगामा

Updated: शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (23:49 IST)
भोपाल। जेल में बंद स्वयंभू बाबा रामपाल के हजारों अनुयायियों ने शुक्रवार को यहां ‘कबीर महोत्सव’ कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में कई बार हंगामा किया और रामपाल के खिलाफ मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।
 
बाद में इस संबंध में उन्होंने एक ज्ञापन भी राष्ट्रपति को दिया, जिसे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जरिए कोविंद को मंच पर ही दिया गया। रामपाल के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में वह करीब तीन साल से जेल में बंद हैं। वे हरियाणा के हिसार के बरवाला सतलोक आश्रम का संचालक था और संत कबीर का अनुयायी माना जाता है।
 
मंच पर राष्ट्रपति के साथ मौजूद चौहान ने रामपाल के शिष्यों से अपील की कि वे अपना ज्ञापन मंच पर पहुंचा दें, मैं इसे राष्ट्रपति को सौंप दूंगा। राष्ट्रपति के संबोधन से पहले भी दीर्घा में बैठे रामपाल के अनुयायी जोर-जोर से शोरगुल कर रहे थे और अपनी मांग उठा रहे थे।
 
कार्यक्रम में शामिल होने आए मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करपगांव के रामपाल के शिष्य एवं कबीर अनुयायी राजेश नौरिया ने कहा, रामपाल भी कबीर के बड़े अनुयायी हैं और उन्हें भगवान के समान समझते हैं। 
 
उन्होंने बताया, हमारे गुरु रामपाल के खिलाफ दर्ज मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। वे निर्दोष हैं। उन्हें जेल में क्यों रखा गया है। उन्हें रिहा किया जाए। इस बीच, भोपाल कलेक्टर सुदाम खाड़े ने बताया, रामपाल के अनुयायियों ने जो ज्ञापन राष्ट्रपति को दिया है, उसमें मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है। (भाषा)

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

CJP नेता अभिजीत दिपके हिरासत में, कनॉट प्लेस में तिरंगा प्रदर्शन करने जा रहे थे, पुलिस से पूछा- कौन-सा कानून तोड़ा?

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

यूपी में शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा : योगी आदित्यनाथ

चीता स्टेट ‘मध्यप्रदेश: सेवा संकल्प अभियान में महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति

अगला लेख