ramcharitmanas

महाकाल मंदिर में प्रसाद पैकेट को लेकर विवाद, मामला पहुंचा इंदौर कोर्ट

Updated: शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (18:01 IST)
Baba mahakaleshwar Ujjain: उज्‍जैन के महाकाल मंदिर में अब प्रसाद के पैकेट को लेकर विवाद उठा है। यह विवाद अब इंदौर कोर्ट पहुंच गया है। दरअसल, उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों को प्रसाद में लड्डू दिया जाता है। लड्डू के पैकेट में महाकालेश्वर मंदिर का चित्र बना हुआ है। जिसे लोग डस्टबिन में फेंक देते हैं। इसी को लेकर विवाद अब इंदौर हाई कोर्ट पहुंच गया है।

क्‍या है विवाद : बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में रोजाना लाखों लोग देशभर और अन्‍य देशों से दर्शन करने आते हैं। बिना महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के कोई भी नहीं जाता। इसके अलावा भक्त अपने साथ प्रसिद्ध लड्डू भी ले जाते हैं। लेकिन अक्सर लोग लड्डू के पैकेट को डस्टबिन में फेंक देते हैं। पैकेट पर महाकाल मंदिर का फोटो भी होता है। जिससे आस्था के साथ खिलवाड़ की बात सामने आई है। इस विवाद को लेकर जिसको लेकर इंदौर हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई गई थी।

क्‍यों उठा ये मामला : लड्डू के पैकेट पर भगवान काल फोटो है। भक्तों द्वारा प्रसाद खाकर पैकेट को कचरे में फेंक देते हैं। इसी मामले को लेकर इंदौर हाईकोर्ट की डबल बेंच में 19 अप्रैल को महंत सुखदेवानंद ब्रह्मचारी गुरु श्रीमहंत योगानंद जी, ब्रह्मचारी श्री शंभु पंच अग्नि अखाड़ा, छत्रीबाग, इंदौर और पंडित शरद कुमार मिश्र गुरु श्री स्वामी राधाकान्ताचार्य जी महाराज श्री दुर्गाशक्ति पीठ, महू जिला इंदौर ने उज्जैन के महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसादी के पैकेट पर महाकाल मंदिर ओम्कारेश्वर मंदिर और ॐ छापने को लेकर याचिका लगाई थी। इस मामले के निराकरण के लिए मंदिर समिति को 3 महीने का समय दिया गया है। बता दें कि, इस मामले में पीएम मोदी को भी पत्र लिखकर अवगत कराया था।

महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक मूलचंद जनवाल ने बताया कि हमें तीन महीने का समय मिला है। इसमें हम जल्द सुधार करेंगे। मंदिर आने वालों श्रद्धालुओं से अपील की जाएगी कि पैकेट को डस्टबिन में न फेंके। बता दें कि महाकाल मंदिर में हर साल दो लाख के लगभग लड्डू के प्रसाद पैकेट्स प्रिंट कराए जाते हैं।
Edited by: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS घोषणा पत्र में दिखी 'त्रिशक्ति' की ताकत, PM मोदी बोले- दुनिया को पुराने संस्थानों से नहीं चलाया जा सकता

ट्रंप चले मामा की चाल! US इलेक्शन में आई 'लाड़ला वोटर' योजना, हर वोटर को मिलेंगे 5 हजार डालर

प्रज्जवल रेवन्ना के मोबाइल में निकले पोर्न वीडियो, फोरेंसिक जांच में पुष्टि, पूर्व PM का पोता है रेवन्‍ना, रेप केस में हैं बंद

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज, BRICS रिफॉर्म के लिए क्या है पीएम मोदी का रोडमैप?

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

अगला लेख