sundarkand
✕

मध्यप्रदेश सरकार ने अटलजी की स्मृति में तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की

Updated: शनिवार, 18 अगस्त 2018 (21:23 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में उदयीमान कवि, पत्रकारिता तथा सुशासन के क्षेत्र में 5-5 लाख रुपए के 3 पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष देने की घोषणा की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वाजपेयी की जीवनी अगले शिक्षा सत्र से प्रदेश के स्कूली पाठ्यक्रमों में शामिल करने का भी ऐलान किया।
 
 
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को यहां पत्रकार वार्ता में बताया कि अटलजी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। प्रदेश सरकार ने अटलजी की स्मृति में 3 श्रेणियों- उदयीमान कवि, पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकार और सुशासन के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले अधिकारी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष 5-5 लाख रुपए के पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है तथा इसके साथ ही अगले शिक्षा सत्र से प्रदेश के स्कूली पाठ्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनी को शामिल किया जाएगा।
 
चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की प्राथमिक शिक्षा ग्वालियर के गोरखी विद्यालय में हुई थी। वहां उन्होंने 6ठी से 8वीं कक्षा तक शिक्षा हासिल की थी। इस विद्यालय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा और यहां की कक्षाएं स्मार्ट क्लास रूम के तौर पर विकसित की जाएंगी। इसमें उनकी स्मृतियां एक संग्रहालय में सहेजी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने भोपाल में निर्माणाधीन ग्लोबल स्किल पार्क और विदिशा मेडिकल कॉलेज का नामकरण भी अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की घोषणा की।
 
चौहान ने कहा कि भोपाल में बन रहे विश्वस्तरीय हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम वाजपेयी के नाम पर करने के लिए राज्य सरकार रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर आग्रह करेगी तथा प्रदेश में निर्माणाधीन श्रमोदय विद्यालय का नाम भी अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने बताया कि 22 से 25 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में जिलास्तर पर तथा 25 से 30 अगस्त तक ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर श्रद्धांलजि सभाएं होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां मध्यप्रदेश के नदियों में प्रवाहित की जाएंगी। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले

LIVE: दिल्ली मेट्रो बंद करने के फैसले से सुप्रीम कोर्ट नाराज

CJP विरोध प्रदर्शन : अभिजीत दीपके बोले, हमारा आंदोलन हो कर रहेगा, सौरव दास ने कहा- सरकार ने कल खुद दिल्ली बंद का आह्वान किया है

Weather Update: मानसून की विदाई के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर, जानिए अपने राज्य में बारिश और तापमान का हाल

नोबेल शांति पुरस्कार 2026 का ऐलान: ट्रंप को नहीं, भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला सम्मान

अगला लेख