Daily Horoscope

नकली नोट कांड का आरोपी उज्जैन से धराया, जाली नोट भी बरामद

Updated: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 (09:28 IST)
fake note scandal: इंदौर में पिछले दिनों जाली नोट (fake notes) चलाने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फूड सप्लाई कंपनी जोमैटो (Zomato) के डिलीवरी ब्वॉय हिमांशु कौशल को उज्जैन से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लाखों रुपए के जाली नोट उज्जैन व आसपास चला चुका है।
 
आरोप के पास से पुलिस ने 500 के 15 जाली नोट बरामद किए हैं। साथियों की गिरफ्तारी के बाद उसने काफी नोट जला दिए थे। उसके 3 साथियों की तलाश है, जो हिमांशु से सस्ते दामों पर जाली नोट खरीदकर रुपए कमा रहे थे।
 
एडिशनल डीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा से मिली जानकारी के अनुसार अन्नपूर्णा पुलिस ने पिछले दिनों गणेश चौहान, विक्रम नरेश, प्रेयस स्वामी, राजेश बारबड़े और प्रवीण सिंह को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। गिरोह के सरगना राजेश ने पूछताछ में बताया कि वह 1 लाख रुपए के असली नोट लेकर 5 लाख के जाली नोट देता था। उसने हिमांशु पुत्र राजेश कौशल निवासी गोधाम कॉलोनी (उज्जैन) का नाम बताया, जो करीब 1 साल से राजेश के संपर्क में था।
 
गुरुवार को पुलिस ने हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। वह फूड सप्लाई कंपनी जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय है। वह राजेश से 2 हजार के 100, 500 के 400 और 100 के 30 हजार जाली नोट ले चुका है। हिमांशु और राजेश के बीच रुपयों का लेनदेन आनलाइन होता था, जिसका पुलिस को रिकॉर्ड मिला है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख