sundarkand

17 लाख का बिल देखकर उड़े किसान के होश, बिजली विभाग की मनमानी से परेशान

Updated: गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (10:22 IST)
ईशानगर (छतरपुर)। पिछड़े बुंदेलखंड में किसानों की बदहाली की कहानी किसी से छुपी नहीं है। आए दिन किसानों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो किसान को हर स्तर पर परेशानी और संघर्ष झेलना पड़ता है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ईशानगर विकासखंड क्षेत्र के कई गांवों में किसानों को बिजली के भारी झटके लग रहे हैं। यहां के किसानों को भारी-भरकम राशि के बिल आ रहे हैं।
ALSO READ: बिजली अधिकारियों की प्रताड़ना से किसान की मौत
सीगोंन में गरीब किसान के घरेलू बिजली कने‍क्शन का बिल लाखों रुपयों में आया है। वह भी 1, 2, 3 नहीं बल्कि पूरे 17 लाख रुपए का! इतनी बड़ी राशि का बिजली बिल देखकर किसान गश्त खाकर गिर गया। बिल की राशि देखकर गांव सहित इलाके में हड़कंप मच गया।
 
बिजली कंपनी ने किसान के घरेलू कनेक्शन का 16,86,092 लाख रुपए बिल थमा दिया है। इसके पहले इस परिवार का बिजली बिल अधिकतम 100 से 200 रुपए तक ही आता था। इतना भारी-भरकम बिल आने से किसान और ग्रामीण चिंता और भ्रम की स्थिति में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है क्या करें?
 
मलखान काछी पिता दीनदयाल काछी निवासी सीगोंन के मुताबिक उसने घरेलू बिजली कनेक्शन 5 वर्ष पूर्व कराया था। बिल हर महीने जमा करवा दिया जाता है। उसके पूरे घर में महज 2-4 CFL बल्ब हैं। इस बार 3 माह से बिल नहीं आया तो मैंने ऑनलाइन बिल निकलवाकर पैसा जमा करना चाहा तो बिल की राशि (16,86,092 लाख) देखकर में हैरान रह गया। 
 
ग्रामीणों का आरोप है कि मीटर रीडर की मनमानी और विभाग की गड़बड़ियों के चलते बिजली बिलों में भारी गड़बड़ियां हो रही हैं, जो किसान सहित हर आम आदमी के लिए बड़ी समस्या है। बिजली कंपनी किसी भी उपभोक्ता को एवरेज बिल नहीं दे सकती है। इसके बाद भी ग्राहकों को एवरेज बिल देकर ग्राहकों से मनमानी बिल राशि की वसूली की जा रही है।
 
नियम के मुताबिक प्रत्येक मीटर की हर माह रीडिंग कर उसमें दर्ज यूनिट के मुताबिक ही बिल जारी होना चाहिए, लेकिन मीटर वाचक रीडिंग में हेर-फेर कर गरीब और नासमझ किसानों को बिल का डर दिखाकर अवैध वसूली करता है जिससे ग्राहकों के ऊपर अन्य प्रकार का बोझ बढ़ जाता है।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख