kalsarpa dosh calculator
✕

भोपाल में सोमवार से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल, मंदिर-मस्जिद जाने से पहले पढ़ें पूरी गाइडलाइन

Updated: शनिवार, 13 जून 2020 (22:50 IST)
भोपाल। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते 22 मार्च से बंद राजधानी भोपाल के सभी धार्मिक स्थल सोमवार से फिर खुल जाएंगे। भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने जिले के कंटेनमेंट क्षेत्र के बाहर स्थित सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी है। शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जिला प्रशासन और धर्मगुरुओं के साथ बैठक में धार्मिक स्थलों को खोले जाने का फैसला किया गया।
ALSO READ: देश में कई स्थानों पर मॉल, धार्मिक स्थल खुले, कम रही लोगों की संख्या
धार्मिक स्थलों के लिए गाइडलाइन : कोरोना के संक्रमण को देखते हुए धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को तय गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसके तहत श्रद्धालुओं को मूर्ति, धार्मिक ग्रंथ को स्पर्श करने की अनुमति नहीं रहेगी। प्रसाद, चरणामृत व छिड़काव आदि का वितरण भी नहीं हो सकेगा।
 
मंदिरों में फूल, नारियल, अगरबत्ती, चुनरी आदि चढ़ाने एवं घंटी बजाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ हीधार्मिक स्थलों में फिजिकल डिस्टेंस, मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मस्जिदों में घर से वजू करके आना होगा। अभिवादन के लिए एक-दूसरे को स्पर्श नहीं करेंगे। 6 फुट की फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।
ALSO READ: Unlock 1.0 : धार्मिक स्थल पर जाते समय इन बातों का रखें ख्याल
सभी धार्मिक स्थल प्रशासन की तय गाइडलाइन के तहत रात 9 बजे के पहले बंद होंगे। सभी धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के समारोह का आयोजन और अधिक भीड़, बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र होने एवं कॉयर, सिंगिंग, गुरुवाणी गाने की अनुमति नहीं रहेगी।
 
कंटेनमेंट एरिया के अंतर्गत आने वाले समस्त धार्मिक प्रतिष्ठान व पूजा स्थल बंद रहेंगे, सिर्फ कंटेनमेंट एरिया के बाहर के स्थलों पर प्रवेश की अनुमति होगी। समस्त धार्मिक प्रतिष्ठान के प्रवेश द्वार पर हैंड हायजीन के लिए सैनिटाइजर डिस्पेंसर एवं थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से होगी। लक्षणरहित व्यक्तियों, सर्दी, खांसी, बुखार न होने पर ही परिसर में प्रवेश की अनुमति रहेगी।
ALSO READ: Unlock-1 : देश के कई शहरों में खुले धार्मिक स्थल, कोरोना काल में बदल गए दर्शन-पूजन के नियम
कोविड-19 संक्रमण से बचाव संबंधी प्रसार सामग्री का प्रदर्शन प्रमुखता से करना होगा। ऑडियो एवं वीडियो क्लिप द्वारा बचाव संबंधी सावधानियों का प्रसारण बार-बार सुनिश्चित करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कतार की लाइन में गोले के निशान बनाए जाएंगे। प्रवेश के लिए कतार में कम से कम 6 फुट की दूरी सुनिश्चित करना होगी।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अगला लेख