Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर, AICC का एमपी कांग्रेस कार्यकारिणी समिति भंग करने का फैसला

Updated: मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (21:22 IST)
AICC decides to dissolve MP Congress Executive Committee : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति (Congress Executive Committee) को भंग करने का फैसला किया है। राज्य के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सिंह ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मप्र कांग्रेस कार्यसमिति को भंग करने का फैसला किया है। जिला प्रभारी और संयुक्त प्रभारी अगले निर्देश तक काम करना जारी रखेंगे।
 
बैठक में नवनियुक्त मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी और अरुण यादव सहित अन्य लोग शामिल हुए। यह कदम हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की पराजय की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें भाजपा ने 163 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी है जबकि 230 सदस्यीय सदन में कांग्रेस की संख्या घटकर 66 रह गई है। पार्टी की हार के मद्देनजर एआईसीसी ने हाल ही में कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी को मप्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

अगला लेख