ramcharitmanas
✕

मप्र के गृहमंत्री बोले, भाजपा सरकार में 2,000 करोड़ के कृषि कर्ज घोटाले की जांच होगी

Updated: मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (01:14 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के राज में किसानों को कर्ज बांटने की आड़ में करीब 2,000 करोड़ रुपए के घोटाले के सुराग मिलने का दावा करते हुए सूबे की नवगठित कांग्रेस सरकार ने सोमवार को कहा कि वह इस मामले की विस्तृत जांच कराएगी।
 
प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने यहां एक सरकारी बैठक में कहा कि राज्य की पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान किसानों को कर्ज बांटने की आड़ में बड़ा घोटाला सामने आया है। खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी इस सिलसिले में बयान आया है कि लगभग 2,000 करोड़ रुपए का कर्ज किसानों के नाम पर कागजों पर बांट दिया गया। बैंक प्रबंधकों और सरकारी तंत्र से जुड़े लोगों ने इस राशि का गबन कर लिया।
 
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के राज में किसानों को कर्ज बांटने के नाम पर किए गए इस घोटाले से जुड़े तमाम मामलों की जांच कराई जाएगी। इन मामलों से जुड़े हर व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने कल रविवार को यहां कहा था कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के राज में किसानों को कर्ज बांटने में घोटाले के झूठे आरोप इसलिए लगाए जा रहे हैं, क्योंकि सत्तारूढ़ कांग्रेस कृषि ऋणमाफी को लेकर गत विधानसभा चुनावों के वक्त दिया गया अपना प्रमुख वचन पूरा नहीं कर पा रही है।
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के इस बयान पर गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा इस बात को अब तक पचा नहीं पा रही है कि सूबे में कांग्रेस की सरकार आ गई है। भाजपा को अब तक समझ नहीं आया है कि वह सत्ता से बाहर किस तरह हो गई। बच्चन ने यह भी कहा कि कांग्रेस अपना चुनावी वादा निभाएगी और सूबे में पिछले वर्षों में हुए किसान आंदोलनों के दौरान अन्नदाताओं पर दर्ज करीब 8,000 आपराधिक मामले वापस लिए जाएंगे। इन प्रकरणों की वापसी के लिए सरकारी प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है।
 
पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने पर नए सिरे से विचार करने के कांग्रेस के एक अन्य चुनावी वादे के बारे में पूछे जाने पर गृहमंत्री ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया में कहा कि हम प्रदेश में कानूनी कसावट के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

डॉ. अशोक भार्गव मध्य प्रदेश के स्टेट कमिश्नर स्काउट्‍स नियुक्त

हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नेहा बोरा अड़ीं, पीस बॉन्ड पर नहीं करेंगी साइन, बताई बड़ी वजह

अगला लेख