Hanuman Chalisa
✕

नकली दूध सप्लाई करने पर दुग्ध संघ ने 200 दुग्ध सोसाइटी को किया ब्लैक लिस्टेड

Updated: गुरुवार, 25 जुलाई 2019 (22:07 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में ब्रांडेड कंपनियों को मिलावटी दूध सप्लाई करने के एसटीएफ के खुलासे के बाद अब सांची दुग्ध संघ ने ग्वालियर चंबल इलाके की 200 दुग्ध सोसाइटियों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है।
 
दुग्ध संघ ने जिन दुग्ध सोसाइटियों को ब्लैक लिस्टेड किया है, जांच में इन सोसाइटियों से सप्लाई होने वाले दूध की क्वालिटी सही नहीं पाई गई है। वहीं अब प्रशासन इन सोसाइटियों के संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है।
 
दूसरी ओर पिछले दिनों भिंड, मुरैना में एसटीएफ की नकली दूध के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई के बाद जागा प्रशासन बड़े पैमाने पर लगातार छापामार कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन का पूरा जोर ग्वालियर चंबल के उन इलाकों पर है, जहां पिछले दिनों बड़े पैमाने पर मिलावटी दूध बरामद हुआ था।
 
मिलावटी दूध पाए जाने पर इस इलाके में अब तक कई दूध डेयरियों को प्रशासन ने सील कर दिया है। ग्वालियर चंबल रीजन में हुए बड़े खुलासे के बाद अब इन इलाकों में बड़े पैमाने पर छापामार कार्रवाई की जा रही है, जिसमें लगातार मिलावटी दूध और मावा जब्त हो रहा है।
 
मिलावटखोरों पर शिकंजा : पिछले दिनों ग्वालियर चंबल रीजन में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर सिंथेटिक दूध के कारोबार का पर्दाफाश किया था। एसटीएफ की पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया था कि दूध उत्पादक कंपनियों को भी सिंथेटिक दूध सप्लाई होता था। 
 
इधर मिलावटी दूध की जांच को लेकर अब खाद्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। खाद्य विभाग के ज्वाइंट कंट्रोलर डीएस नागेंद्र का कहना है कि पूरे प्रदेश में मिलावटी दूध, पनीर और मावे की जांच के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।
 
विभाग के उड़न दस्ते को जहां भी मिलावटी समान मिल रहा है, उसको वहीं पर नष्ट किया जा रहा है। वहीं फेस्टिव सीजन करीब आने के चलते अब प्रशासन और चौंकन्ना हो गया है। फूड विभाग दूसरे प्रदेशों से आने वाले खाद्य पदार्थों पर कड़ी नजर रख रहा है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

अगला लेख