ganesh chaturthi

महिला पर तेजाब से हमला, बचाने आए पड़ोसी भी झुलसे

Updated: मंगलवार, 26 जून 2018 (12:47 IST)
दतिया (मप्र)। दतिया जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने रुपए के लेनदेन के विवाद में सोमवार रात 48 वर्षीय सब्जी बेचने वाली एक महिला पर कथित रूप से तेजाब फेंक दिया। इस बीच महिला को बचाने पहुंची एक ही परिवार की महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।


जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने आज बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के परमोले की कुईया निवासी सुनीता साहू गुलज़ार शाह मस्जिद के पास सब्जी बेच रही थी। इसी बीच राकेश सेन नामक युवक उसके पास आया और दोनों के बीच लेनदेन का विवाद शुरू हुआ।

उन्होंने बताया कि बाद में राकेश ने सुनीता पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। उन्होंने बताया कि विवाद को देख रहे पास ही रहने वाले हरिमोहन श्रीवास्तव, उनका बेटा आनंद और पत्नी भी सुनीता को बचाने पहुंचे। राकेश ने उन पर भी तेजाब से हमला किया, जिससे ये तीनों भी घायल हो गए।
अवस्थी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद राकेश फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। एसपी ने बताया कि चारों घायलों को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख