sundarkand

शर्मनाक, मॉल में 9 साल की मासूम से दरिंदगी

Updated: शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (11:47 IST)
इंदौर। महिला दिवस पर गुरुवार को इंदौर के ट्रेजर आईलैंड शॉपिंग मॉल के गेमिंग झोन में 9 साल की मासूम के साथ वहां के एक कर्मचारी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर गेमिंग जोन कर्मचारी की शर्मनाक हरकत का पता चला। इसके बाद आक्रोशित परिजनों और मॉल में मौजूद लोगों ने आरोपी की पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
 
यह बच्ची आपनी मां और भाई के साथ ट्रेजर आईलैंड मॉल में घूमने आई थी। कर्मचारी ने मां को बाहर बैठाया और दोनों बच्चों को गेम खिलाने अंदर ले गया। दोनों भाई-बहन मास्क और चश्मा लगाकर संगीत के तेज शोर और अंधेरे वाले वर्चुअल गेम जोन के अंदर अलग-अलग खेलने लगे। तभी 9 साल की मासूम की चीख सुनाई दी। गेमिंग जोन में मौजूद सभी बच्चों और अन्य कर्मचारियों को लगा कि डर की वजह से बच्ची चीख रही होगी।
 
बच्ची रोती हुई जब मां के पास पहुंची तो घटना का पता चला। कपड़ों में खून लगा हुआ था और गेम जोन के एक कोने में फर्श पर भी जगह-जगह खून फैल गया था। बच्ची ने ही भारी भीड़ के बीच इशारा करते हुए आरोपी की पहचान की। इस पर भीड़ ने आरोपी की पिटाई करते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया। 
 
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, मेडिकल परीक्षण और चश्मदीद के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अर्जुन के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख