Hanuman Chalisa

फॉरेंसिक जागरूकता पर 7वां प्रशिक्षण कार्यक्रम

Updated: सोमवार, 19 दिसंबर 2022 (19:59 IST)
इंदौर। श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय (SVVV) फॉरेंसिक साइंस विभाग इंदौर में कुलपति डॉ. उपेंद्र धर के मार्गदर्शन में 'फॉरेंसिक जागरूकता' पर 7वां प्रशिक्षणम 2022 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुलदीप कुमार गुलिया महानिरीक्षक (IG) बीएसएफ इंदौर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम विशेष रूप से सीमा सुरक्षा बल (BSF) प्रशिक्षुओं और इंदौर के इन-सर्विस कर्मियों के लिए डिज़ाइन किया गया था। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में फॉरेंसिक विशेषज्ञ प्रो. डॉ. एमपी. गौतम, राष्ट्रीय स्तर के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ प्रो. गौरव रावल और डॉ. स्वाति दुबे मिश्रा थे।
 
कार्यक्रम में उन मुद्दों और खतरों पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया जिनका सामना सीमा सुरक्षा बल को वर्तमान स्थिति में बॉर्डर की रक्षा दौरान करना पड़ता है। डॉ. गौतम ने अपने सत्र की शुरुआत मादक पदार्थो की पहचान व उसके तरीकों से की। उन्होंने उन फॉरेंसिक पहलुओं की बारीक जानकारी दी, जो कि क्रॉस बार्डर अंतकवादी गतिवधियों को पहचानकर रोकने मे मददगार होते हैं।

प्रो. रावल ने साइबर क्राइम और इसके प्रकारों के परिचय के साथ की। वे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साइबर क्राइम सुरक्षा और गोपनीयता का पता लगाने के विभिन्न कारणों सामना करते हैं। ऑनलाइन लेन-देन, फ़िशिंग, विशिंग और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 पर चर्चा की। प्रो. रावल ने आइडेंटिटी थेफ्ट के बारे में बहुत गहराई से बताया की कैसे हम अपनी जानकारी लीक होने से रोकते हैं।
 
डॉ. स्वाति दुबे मिश्रा ने केस स्टडी के माध्यम से बायो मीट्रिक व डीएनए के महत्व को समझाया। इस कार्यक्रम में कमांडेंट ललित कुमार हरमदे और सौरभ सेकेंड इन कमांड (प्रशिक्षण) के साथ सीमा सुरक्षा बल (एसटीसी) इंदौर के 140 प्रशिक्षुओं और अधिकारियों ने भाग लिया।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. उपेंद्र धर ने की तथा समन्वयन डॉ. गौतम और डॉ. आशुतोष शुक्ला ने किया।  धन्यवाद ज्ञापन डॉ. स्वाति दुबे मिश्रा ने किया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख