Hanuman Chalisa
✕

बारिश का कहर : 25 घंटे पेड़ पर रहे, इस तरह बची जान...

Updated: शुक्रवार, 8 जुलाई 2016 (10:35 IST)
रीवा। विंध्य, महाकौशल और बुंदेलखंड में भारी बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सतना, रीवा में गुरुवार को भी जोरदार बारिश हुई। इस बीच जामुन खाने नदी पार गए सात युवकों की जान उस समय सांसत में पड़ गई जब टमस नदी में अचानक पानी आ गया। जान बचाने के लिए वे पेड़ पर चढ़ गए। सेना के जवानों ने हेलीकॉप्टर से तीन जवानों की जान बचाई जबकि तीन अन्य तैरकर बाहर आ गए।   
 
जिले के जवा जनपद के ग्राम भड़रा के गुदगुदा पहाड़ से गुजरने वाली टमस नदी में फंसे 7 युवक 25 घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ते रहे।
 
एक तरफ नदी का बहाव तेज होता जा रहा था तो दूसरी तरफ प्रशासन के पास आपदा प्रबंधन भी पीड़ितो की कोई मदद नहीं कर पा रहा था। इस पर प्रशासन ने मदद के लिए सेना का हेलीकाप्टर मंगाया पर वो भी बचाव करने में असमर्थ और असफल रहा। अंततः 1 युवक ने किसी तरह नदी में कूद कर अपनी जान बचाई। शाम 5 बजे तक जब कोई व्यवस्था नहीं हुई तो एक-एक कर सभी ने जान बचाने नदी में छलांग लगा दी।
 
नदी में कूदे 7 लोगों में से 4 तो बहते हुए आगे निकल गए लेकिन 3 फिर से एक पेड़ की डाल में फंस गए। जिन्हें भारतीय सेना के हेलीकाप्टर ने सुरक्षित बचा लिया। 
 
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख