Hanuman Chalisa
✕

इंदौर के एमवाय अस्पताल में 5 लोगों की मौत

Updated: गुरुवार, 22 जून 2017 (15:40 IST)
इंदौर। शहर के सबसे बड़े अस्पताल महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवाय) में गुरुवार तड़के 5 लोगों की मौत हो गई। एक तरफ इन मौतों को अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही माना जा रहा है, वहीं प्रशासन नेे इन्हें सामान्य मौत बतायाा हैैै। 
 
हालांकि अस्पताल प्रबंधन एवं संभागायुक्त संजय दुबे ने किसी भी लापरवाही से इंकार करते हुए इन्हें सामान्य मौत बताया है, जबकि  आशंका यह भी जताई जा रही है कि ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से इन लोगों की मौत हुई है। 
 
मृतकों में मानपुर के बिचोली निवासी नारायण पिता उदय राम (45), बबलई जिला खरगोन निवासी जगदीश पिता दयाराम, गीताबाई पति अंतिम तथा 70 वर्षीय एक वृद्ध शामिल हैं। बताया जाता है कि वृद्ध को उज्जैन से लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  एक जानकारी के मुताबिक इन चारों मरीजों की मौत सुबह 4 बजे के आसपास हुई है। 

क्या कहा संभागायुक्त ने : संभागायुक्त संजय दुबे ने मीडिया से चर्चा में बताया कि ऑक्सीजन सप्लाई के कारण हुई मौतों की खबर पूरी तरह निराधार है। मेडिकल आईसीयू में 5 लोगों की मौत हुई। किसी भी बच्चे की मौत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 1400 बिस्तरों वाले अस्पताल में औसतन 10 से 12 मौत रोज होती हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। अत: प्रशासन को भी सामने आना पड़ा। उन्होंने कहा कि खबरों के बाद उन्होंने अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया है। 
 
बड़ा सवाल : इस पूरे मामले में मरीजों की मौत के समय को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि सभी मरीजों की मौत 4 से 4.30 बजे के बीच हुई हैं। अस्पताल प्रबंधन के स्पष्टीकरण पर संदेह इसलिए भी होता है क्योंकि इससे पहले भी इस तरह का हादसा हो चुका है। तब ऑक्सीजन की लाइन में अन्य गैस की लाइन जोड़ देने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। तब पूरा मामला संबंधित ठेकेदार पर डाल दिया गया था।
Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

LIVE: जम्मू कश्मीर के कूलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का बयान, एक दिन प्रदूषण हुआ, तो खत्म भी हो जाएगा

एक दिन प्रदूषण हुआ है तो खत्म भी हो जाएगा... दिवाली पर ज्ञान देने वालों पर बरसे CM योगी, सपा-कांग्रेस को भी लपेटा

अब जरीब से नहीं, सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश : CM योगी

अगला लेख