biodatamaker
✕

ग्वालियर में 4 साल की मासूम से दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट को पहुंचाई चोट

Updated: शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (10:10 IST)
ग्वालियर। ग्वालियर में एक  4 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। चॉकलेट का लालच देकर उसका पड़ोसी  घर के बाहर खेल रही मासूम को  अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना बीती 13 सितंबर की है व लधेड़ी इलाके में अक्कड़ की बगिया की है। घटना के बाद 7 से 8 दिन बच्ची बुखार में तपती रही, इसलिए कोई कुछ समझ नहीं पाया।

ALSO READ: बड़ी खबर, शेयर बाजार ने रचा इतिहास, सेंसेक्स पहली बार 60 हजार पार
 
जब उसकी हालत में सुधार आया तो बच्ची अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में मां को बताया। बच्ची के शरीर पर कई जगह सूजन है। बच्ची की मां ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस हैवानियत के बाद  पप्पू बाथम घर छोड़कर भाग गया। वह नशे का आदी है और कुछ काम नहीं करता है। उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया था और दुष्कर्म किया था।

ALSO READ: डीजल के दामों में हुई 22 पैसे की वृद्धि, पेट्रोल के दाम स्थिर
 
यह घटना बीती 13 सितंबर की है। 4 साल की बच्ची 13 सितंबर की शाम घर से खेलने जाने का कहकर निकली थी। वह पड़ोस में रहने वाले पप्पू बाथम के घर के बाहर खेल रही थी। पप्पू नशे का आदी है। वह कुछ काम नहीं करता है। बच्ची के कपड़े बदलते समय मां ने देखा कि उसके सीने और प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान हैं। 8 दिन बाद जब बच्ची की हालत में सुधार आया तो उसने आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को पकड़ लिया है। घटना के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख