dharma sangrah

भोपाल में Corona के 4 संदिग्ध मिले, होटल में अलग रखा

Updated: बुधवार, 18 मार्च 2020 (14:21 IST)
भोपाल। कोरोना वायरस के संदेह में एक परिवार के 3 लोगों और उनके वाहन चालक को एहतियात के तौर पर शहर के एक होटल में पृथक रखा गया है।
 
मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त निदेशक सपना लोवंशी ने बुधवार को बताया कि चार लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण के संदेह में यहां एक होटल में अलग से रखा गया है। यह परिवार हाल ही में विदेश यात्रा कर लौटा था।
 
उन्होंने बताया कि यह परिवार महाराष्ट्र के गोंदिया जिले का रहने वाला है। केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के तहत दिए गए दिशानिर्देश के तहत इन लोगों को फिलहाल निगरानी में रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में हम प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।
 
लोवंशी ने बताया कि इन संदिग्ध मरीजों के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट बुधवार शाम तक मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट में इन लोगों को संक्रमण न होने की पुष्टि होने पर इन सबको यहां से जाने की अनुमति दी जाएगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख