Hanuman Chalisa
✕

इंदौर में लंपी की दस्तक, 38 पशुओं की मौत

Updated: गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (09:43 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग में भी पशुओं में लंपी वायरस के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। संभाग में अब तक लंपी की वजह से 38 पशुओं की मौत हो गई और करीब 1.5 लाख पशुओं को वैक्सीन लगाई गई है।
 
इंदौर संभाग में लंपी वायरस मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को समीक्षा बैठक ली। उन्होंने लंपी वायरस मामले में अपडेट लेते हुए अधिकारियों को इस बीमारी को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सहित अन्य राज्यों में यह बीमारी तेजी से फैल रहा है। मध्यप्रदेश में यह वायरस बढ़े नहीं। इसके लिए प्रयास हों। उन्होंने सीमा पर स्थित जिले में विशेष टीकाकरण अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।
 
बैठक में एसीएस कंसोटिया जी ने बताया कि अब तक 38 पशुओं की मौत हो चुकी है जबकि 1 लाख 49 हज़ार 504 टीके लगाए गए। 2742 पशु स्वस्थ हुए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण बढ़ाया जा रहा है, वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बॉर्डर के जिलों में लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
ALSO READ: लंपी बना गायों का काल, भारत में 67000 से ज्यादा मवेशियों की मौत

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

जेनसन हुआंग को दोबारा कुर्सी पर बिठाने के लिए मैदान में उतरे एलन मस्क! जानिए क्यों मचा है सिलिकॉन वैली से वॉशिंगटन तक घमासान

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

Top News 16 November : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

अगला लेख