suvichar
✕

बड़ी खबर, MP बोर्ड 10वीं-12वीं के परीक्षा का पैटर्न बदला, मिलेगी 32 पेज की कॉपी

Updated: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (13:37 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू हो रही है। बोर्ड ने परीक्षाओं के पैटर्न में बहुत कुछ बदलाव किया है। इस परीक्षा में कुल चार सेट होंगे, जो A,B,C और D होंगे। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका 20 पेज की जगह 32 पेजों की होगी।
 
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दिशा निर्देश जारी कर कहा है कि इस बार एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को 20 पेजों की कॉपी के बजाय 32 पेजों की कॉपी दी जाएगी। इससे छात्रों को एक्स्ट्रा कॅापी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
 
पैटर्न बदलने के बाद ये कहा जा रहा है कि सीबीएसई के तर्ज पर प्रश्नपत्र तैयार किए जा रहे हैं। इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल 12 वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को A,B,C और D चार सेटों में प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। कहा जा रहा है कि प्रश्न पत्र सेट एक जैसा ही होगा बस अलग – अलग सेट में सवालों के क्रम में बदलाव किया जा रहा है। बोर्ड के अनुसार, ऐसा करने से नकल की संभावना कम रहेगी। 
 
बोर्ड ने परीक्षा ने लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। ताकि नकल पर विराम लग सके। साथ ही साथ इस बार मंडल मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष भी तैयार किया है। यहां पर प्रदेश भर की परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख