manglik dosh calculator
✕

पहाड़ों की सुंदरता-जबलपुर

Written By WD
Updated: बुधवार, 18 जून 2008 (16:06 IST)
नेहा मित्त ल
WDWD
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से 330 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है प्राचीन शहर जबलपुर। रामायण एवं महाभारत की कथाएँ इस शहर से जुड़ी हुई हैं। यह शहर पवित्र नर्मदा नदी के तट पर स्थित है। जबलपुर का भौगोलिक क्षेत्र पथरीली, बंजर ज़मीन और पहाड़ों से आच्छादित है।

फिल्म गीत गाया पत्थरों ने का नाम तो आपने सुना ही होगा, परंतु क्या आपने कभी ‍िकसी ऐसे शहर का भ्रमण किया है जहाँ पर बेशुमार संगमरमर के पत्थर स्थित हों। जी हाँ, इस शहर का नाम है जबलपुर।

मदन महल किला - गोंद के राजा मदन शाह ने इस महल को पहाड़ों के ऊपर निर्मित किया था। आसमान की ऊँचाइयों से स्पर्श करते इस किले इस सुंदर नगरी को निहारा जा सकता है। संगराम सागर और बजाना मठ - सन 1480-1540 में राजा संगराम शाह ने इन इमारतों का निर्माण किया था। कहते हैं कि यहाँ तिलवाराघाट पर महात्मा गाँधी की अस्थियाँ विसर्जित की गई थीं। 1939 में कांग्रेस के समारोह इस स्थान पर आयोजित किए गए थे।

माला देवी मंदिर का बारहवीं सदी में निर्माण किया गया था। इस मंदिर में मालादेवी या लक्ष्मी की मूर्ति श्रद्धालुओं ने इस मंदिर में स्थापित की है। बिलहारी 14 कि.मी. है।

  जबलपुर से 95 कि.मी. दक्षिण दिशा की ओर मंडला जिला है जहाँ पर कान्हा नेशनल पार्क स्थित है। यह एक प्रसिद्ध एवं सुरक्षित स्थान है वन्य-जीव के लिए। यह स्थान किलों के लिए प्रसिद्ध है। आज यह किला जंगल के रूप में परिवर्तित हो रहा है।      
जबलपुर से 95 कि.मी. दक्षिण दिशा की ओर मंडला जिला है जहाँ पर कान्हा नेशनल पार्क स्थित है। यह एक प्रसिद्ध एवं सुरक्षित स्थान है वन्य-जीव के लिए। यह स्थान किलों के लिए प्रसिद्ध है। आज यह किला जंगल के रूप में परिवर्तित हो रहा है। 0.27 कि.मी. क्षेत्र में फैले इस नेशनल पार्क में विभिन्न प्रकार के पौधों के जीवावशेष पाए जाते हैं। पार्क के चारों ओर इन्हें प्रदर्शित किया गया है। अक्टूबर तथा फरवरी के महीने में सैलानी पार्क में घूमने आते हैं।पेंच नेशनल पार्क - पेंच नेशनल पार्क 293 कि.मी. की क्षेत्र में फैला हुआ है। वन्य जीवों के लिए ये यह एक सुरक्षित स्थान है।

जबलपुर से 15 कि.मी. की दूरी पर स्थित रामनगर में गोंद राजाओं का किला स्थित है तीन मंजिला यह किला नर्मदा नदी के तट पर स्थित है। जबलपुर से 84 कि.मी. दूर रूपनाथ स्थित है। यहाँ विशाल पत्थर के मध्य में लिंगम रखा है जहाँ पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है।जबलपुर में पर्यटक रेल, सड़क एवं हवाई मार्ग से पहुँच सकते हैं।

भीमबेटका- पुरातत्व का खजाना

1958 में भीमबेटका की गुफाएँ पुरात्तत्वेत्ता वी.एस.वकंकर ने खोजी। ये गुफाएँ लगभग 10 हजार वर्ष पुरानी हैं। पत्थर की इन गुफाओं को रॉक शेस्टर भी कहते हैं। इसमें आदिपुरुष एवं जीवों के भिन्न रुपों में अनेक प्रकार के चित्र हैं। यहाँ चट्टानों पर आदिमानव द्वारा निर्मित भित्तीचित्रों की दुर्लभ श्रृंखला देखने को मिलती है। यह स्थान भोपाल से 40 कि.मी की दूरी पर स्थित है ।
Show comments

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

कौन बनेगा करोड़पति 18 को मिला पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'