शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. मप्र-छग
  6. लोग पी-पी कर पड़े रहें...
Written By ND

लोग पी-पी कर पड़े रहें...

Pub Digvijay Sing | लोग पी-पी कर पड़े रहें...
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह द्वारा एक पब के उद्‍घाटन पर दिए गए बयान से बवाल मच गया है। भाजपा के साथ ही कांग्रेस ने भी इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने पब के समर्थन में बयान दिया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने रविवार दोपहर आरएनटी मार्ग स्थित एक मॉल में पब का उद्‍घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा-आपका भंडार भरा रहे, लोग आपके यहाँ आएँ, खूब पिएँ और पी-पी कर पड़े रहें। जब इस बयान पर पत्रकारों ने उनकी प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने कहा कि इसमें बुराई क्या है। पहले मयखाने हुआ करते थे, बाद में लोग ठेके पर जाकर दारू पीने लगे, अब पब आ गए। समय अनुसार परिवर्तन होता है।

सुकून से पीने की जगह : रविवार को नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर इंदौर प्रवास पर थे। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिग्विजयसिंह से ही पूछा जाए। वैसे पब संस्कृति स्वागत योग्य है। विदेशों में देखा है। पब सुकून से पीने की जगह है। (नईदुनिया)