• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Antar Singh Darbar fell during Election Campaign, suffered knee injury
Written By
Last Modified: इंदौर , गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (16:33 IST)

जनसंपर्क के दौरान गिरे अंतर सिंह दरबार, घुटनों में आई चोट

Antar singh Darbar
Antar Singh Darbar injured: महू (अंबेडकर नगर) विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार गुरुवार को कोदरिया इलाके में जनसंपर्क के दौरान गिरने से चोटिल हो गए। उन्हें घुटनों के साथ ही आंख के पास ही चोट आई है। चोट लगने के कारण आज के दिन का शेष जनसंपर्क का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। 
 
दरबार के करीबी एडवोकेट दिनेश पंचोली ने बताया कि दरबार कोदरिया इलाके में जनसंपर्क कर रहे थे। इसी बीच, कुछ लोगों ने उनसे अपने घर चलने के आग्रह किया। चूंकि वहां रोड कच्चा था। वहां से लौटते समय हार में पांव फंसने के कारण दरबार गिर गए। उन्हें दोनों घुटनों और आंख के पास चोट आई है। 
 
दरबार को मालवा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पंचोली के मुताबिक पूर्व विधायक का सीटी स्केन भी किया गया। चोट लगने के कारण दरबार आज जनसंपर्क नहीं करेंगे। दरबार कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि महू में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे दरबार टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज होकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने यहां से रामकिशोर शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा से वर्तमान विधायक उषा ठाकुर मैदान में हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूटा, पीएम का कांग्रेस पर तंज, कहा लड़खड़ा रहे कांग्रेस के नेता